धार्मिक

अयोध्या में आज मनाई जाएगी त्रेता युग की दीवाली, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे मौजूद

किया गया भव्य इंतजाम


कल धनतेरस के साथ ही लोगों ने दीवाली मनाना शुरु कर दी। आज पूरे देश मे बड़े ही छोटी दीवाली मनाई जा रही है और कल दीवाली मनाई जाएगी।

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

Related : दीवाली के मौके पर आसानी और जल्दी से बनाएं नरियल लड्डू

शोभायात्रा और झांकियां निकाली जाएंगी

लेकिन इस बार की दीवाली रामनगरी अयोध्या वालो को लिए बहुत ही खास है। क्योंकि यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला के शहर में त्रेता युग की दीवाली मनाने वाले हैं।

योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे फैजाबाद हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद वो सड़क मार्ग से अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचेगे। इसी दौरान दूसरी तरफ से निकलकर शोभा यात्रा की रामलीला झाकियां भी पहुंचेंगी।

हेलीकॉप्टर से आएंगे राम सीता लक्ष्मण

आज इस मौके पर पूरे शहर को सजाया गया है। पहली बार अयोध्या में ऐसी पहली बार दीवाली मनाई जा रही है। छोटी दीवाली के मौके पर शहर साकेत महाविद्यालय से 3 किलोमीट की दूरी तय की शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंचेगी। इस दौरान रास्ते भर में नृत्य होगा और झाकियों के साथ-साथ पुष्प वर्षा भी होगी। इसके साथ ही जैसा कि त्रेता युग की दीवाली मनाई जाएगी इसलिए राम, लक्ष्मण और सीता हेलीकॉप्टर से फैजाबाद हवाई पट्टी से अयोध्या के रामकथा पार्क पहुंचेंगे। जहां खडाऊं लेकर योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाई उनकी आगवनी करेंगे।

भव्य पूजा का आयोजन

भव्य दीवाली का बीच पूजा अर्चना भी भव्य तरीके से किया जाएंगा। शाम को सरयू तट पर योगी 15 मिनट तक पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद 5100 बत्तियों की महाआरती होगी। महाआरती के दौरान 11 पुजारी वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे।

सरयू तट की पूजा के बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पर जाएंगे। यहां दीपोत्सव का कार्यक्रम हैं। जहां 1 लाख 71 हजार दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। इतनी संख्या मे पहली बार दीप जलाएं जाएंगे। इन सबके लिए लगभग 2 लाख दीयों को ऑर्डर किए गए हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button