मनोरंजन

Dadasaheb Phalke Awards 2023: किस किस को मिला दादासाहेब फाल्के अवार्ड, यहां जाने पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke Awards 2023: द कश्मीर फाइल्स को ही नहीं बल्कि इस फिल्म को भी मिला दादा साहेब अवॉर्ड

  • आउटस्टेंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड
  • अभिनेत्री रेखा को आउटस्टेंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड मिला

Dadasaheb Phalke Awards 2023: साल 2022 में भारत के कश्मीर हिंसा पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था अभी हाल ही में इस फिल्म ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बड़ी जीत हासिल की है। आपको बता दें कि सिर्फ द कश्मीर फाइल्स को ही नहीं बल्कि आरआरआर’ को भी बेस्ट फिल्म होने का ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ मिला है। कल यानी की सोमवार को ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ की घोषणा हुई, जिसमे ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड समारोह में कई बड़े फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं आलिया भट्ट को भी गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेहतरीन अभियन के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस समारोह के दौरान अनुपम खेर, रणबीर कपूर, रेखा, वरुण धवन, रिषभ शेट्टी और कई अन्य को भी अवॉर्ड दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

आउटस्टेंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड-

आपको बता दें कि ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन प्रतिभा को सम्मानित करता है। क्या आपको पता है इस दौरान अभिनेत्री रेखा को भी अवॉर्ड मिला है फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री रेखा को आउटस्टेंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड मिला है। अगर हम बेस्ट वेबस सीरीज की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म ‘रुद्रा’ को बेस्ट वेबस सीरीज का अवॉर्ड मिला। अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर कपूर को सर्वश्रेष्ट अभिनेता और अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है। एक्टर वरुण धवन को उनकी फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है वहीं एक्टर रणबीर कपूर को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनके शानदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। इतना ही नहीं साल 2022 की सबसे ज्यादा विवादित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए अभिनेता अनुपम खेर को मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है तो चलिए यहां देखते है पूरी लिस्ट।

Read more: Upendra Kushwaha Vs Nitish Kumar: उपेन्द्र कुशवाहा ने किया अपनी नई पार्टी का गठन, जानिए क्या है इसका उद्देश्य

सर्वश्रेष्ठ फिल्मः द कश्मीर फाइल्स

फिल्म ऑफ द ईयरः RRR

सर्वश्रेष्ठ निर्देशकः ‘चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ के लिए आर बाल्की

क्रिटिक्स बेस्ट एक्टरः वरुण धवन (भेड़िया)

वर्ष की टेलीविजन श्रृंखलाः ‘अनुपमा’

सर्वश्रेष्ठ अभिनेताः ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए रणबीर कपूरः भाग 1

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीः ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट

मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयरः ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए अनुपम खेर

बेस्ट सिनेमैटोग्राफरः ‘विक्रम वेधा’ के लिए पीएस विनोद

मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टरः ऋषभ शेट्टी, ‘कांटारा’ के लिए

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीजः ‘रुद्रः द एज ऑफ डार्कनेस’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button