मनोरंजन

दीपिका से लेकर करीना तक जाने इन बॉलीवुड सितारों के हॉलीवुड क्रश के बारे में

इन बॉलीवुड हसीनाओं का क्रश है इन हॉलीवुड सितारों में


हमारे बॉलीवुड सितारे पूरी दुनिया में फेमस हैं। आज के समय में कई बॉलीवुड फिल्में विदेशों में रिलीज हो रही है। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि बॉलीवुड फिल्में ज्यादातर फेस्टिवल्स में ही रिलीज होती है। जिसके कारण पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सेलेब्स की पॉपुलैरिटी में भी काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

इतना ही नहीं आज के समय में स्टेज शो और परफॉर्मेंस हमारे सितारे की बाउंड्री को और अधिक बढ़ा रही है। इतना ही नहीं हमारे कई ऐसे बॉलीवुड सितारे है जो हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके है। इसलिए हमारे बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा होती है लेकिन क्या आपको पता है हमारे देश में कई ऐसे सितारें भी है जिनका हॉलीवुड स्टार पर क्रश है। तो चलिए आज बात करते है ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनका क्रश है हॉलीवुड सितारों पर।

करीना कपूर: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की हमारे देश के साथ साथ विदेशों में भी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। लेकिन एक ऐसा एक्टर है जो उनका दिल पिघला सकता है। वह उनके पति सैफ अली खान नहीं नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो हैं।

प्रियंका चोपड़ा: आपको बता दे कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का क्रश हॉलीवुड के गेराड बटलर पर है। हॉलीवुड एक्टर कुछ साल पहले भारत आए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार जब गेराड बटलर भारत आये थे तो उस समय पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से पूछा था “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा का क्रश सिर्फ गेराड बटलर पर ही नहीं बल्कि रॉबर्ट पैटिनसन पर भी है।

और पढ़ें: ये बॉलीवुड हसीनाएं है करोड़ो की मालकिन, लेकिन उसके बाद भी जीती है सादगी भरी जिंदगी

दीपिका पादुकोण: आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण लियोनार्डो डिकैप्रियो की डाय हार्ड फैन हैं। आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण ने बहन अनीषा के साथ वोग BFF के एक सेशन के दौरान बताया था कि वह हर रात सोने से पहले एक्टर के पोस्टर को किस करती थी।

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने कैटरीना कैफ की फैन फॉलोइंग कितनी है ये शायद हमे आपको बताने की जरूरत नहीं है। ऐसे तो कैटरीना कैफ विक्की कौशल को डेट कर रही है, लेकिन आपको बता दे कि उनका दिल हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन का फैन है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button