स्वादिष्ट पकवान

कुकर में बनाएं स्वादिष्ट ढोकला

अब बिना साचे के कुकर में बनाएं ढोकला


रोज शाम को चाय की चुस्की के साथ कुछ अच्छा नाश्ते के तौर पर मिल जाएं तो क्या बात। नमकीन, मटरी, ढोकला ये सभी चीजें चाय के स्वाद को और बढ़ा देते हैं। ढोकला वैसे तो गुजराती डिस है। लेकिन यह उत्तर भारत में भी लोग बहुत पसंद करते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। अगर आपके पास इस बने बनाने के लिए इसका सांचा नहीं भी है तो भी आप इसे घर में आसानी से बना सकते है। अब आप कुकर में भी स्वादिष्ट ढोकला बना सकते हैं। तो अब अगर बच्चों को लांच बॉक्स में कुछ अलग देना हो या चाय पर आएं कुछ मेहमानों को कुछ अलग खिलाना तो ढोकला जरुर परोसे।

ढोकला
ढोकला

और पढ़े : झटपट बनाएं आलू की कुछ स्वादिष्ट डिस
सामग्री

बेसन- 1कप
दही- आधा कप-
हरी मिर्च कटी हुई- 1
हल्दी- 1 ग्राम
नमक- स्वादानुसार
अदरक बारिक कसा हुआ- 2 छोटे चम्मच
फ्रूट साल्ट एनो इन इंडिया- 1 छोटा चम्मच
तेल- 1 छोटा चम्मच
पानी- बेसन का घोल बनाने के लिए
ढोकले का तड़का बनाने के लिए
तेल- 1 छोटा चम्मच
सरसों दाना- 1 चम्मच
हरी मिर्च लंबी लंबी कटी हुई – 4
धानिया पत्ता बारीक कटा हुई- आधा चम्मच
चीनी- 1 बड़ा चम्मच
कड़ी पत्ता- 20 पत्ते
पानी 1 कप

विधि

  • एक कटोरे में बेसन और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इसमें एक कप , 1 बड़ा चम्मच तेल, नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और 1 चम्मच चीनी डाले और मिलायें।
  • अब एक चम्मच फ्रूट साल्ट एनो इन इंडिया को बेसन के घोल में डालें और अच्छे से एक मिनट तक मिलाएं।
  • अब एल्मुनियम का बर्तन लें। इसकी अंदर की सतह पर अच्छे से तेल लगाएं। इससे बेसन का घोल बर्तन से चिपकेगा नहीं।
  • घोल को बर्तन में डाल दें।
  • एक कुकर को पानी से 25 प्रतिशत भरे। इसमें एक छोटी कटोरी पानी में डूबाकर उल्टी रखें।
  • एल्युमीनियम के बर्तन को इस कटोरी के ऊपर रखे और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। ध्यान रहे कुकर की सिटी को निकाल दें।
  • आंच को तेज रखें और 25 मिनट तक पकाएं।
  • पक जाने के बाद इसे एक बर्तन में निकालें।
  • अब एक बर्तन में आधा चम्मच तेल गर्म करें।
  • उसमें सरसों दाना डालें जैसे ही वह चटकने लगें उसमे कड़ी पत्ता और और हरी मिर्च डालें।
  • अब इसमें पानी चीनी और धानिया पत्ता डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। जॉ
  • जब तड़का तैयार हो जाएं उसे ढोकले वाले बर्तन में डाल दें।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button