लाइफस्टाइल

रात को आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन , नींद के साथ सेहत को भी होगा नुकसान

जाने कोरोना काल में कैसे बदल गया है लोगों का लाइफस्टाइल, क्या असर पड़ा इसका उनकी सेहत पर  


पिछले साल से फैला कोरोना वायरस आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण लोगों का स्वास्थ्य कई तरीकों से प्रभावित हो रहा है। इस कोरोना काल के दौरान लोगों को कई तरह की गंभीर समस्याएं झेलनी पड़ रही है। कोरोना लोगों के हृदय और फेफड़ों को क्षति पहुंचाने के साथ ही साथ लोगों की नींद पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स से यह साफ हो चुका है कि जो लोग कोरोना के चलते संक्रमित हुए थे और जो संक्रमित नहीं हुए थे दोनों को ही नींद से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को अनिद्रा और नींद से संबंधित किसी भी तरह की समस्या हो रही है उनको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि आपकी यह समस्या आपको और आपके शरीर को लम्बे समय तक गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करने पड़ेगे। तो चलिए विस्तार से जानते है इसके बारे में।

रात को आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

मसालेदार भोजन: रात के समय आपको भारी और मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। वसायुक्त और तला हुआ भोजन भारी और मसालेदार भोजन में आते है। हमारे पेट के लिए इनको रात के समय पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी हमें रात के समय भारी या मसालेदार भोजन न खाने की सलाह देते हैं।

और पढ़ें: आज के समय पर हर माँ बेटी के बीच जरूर होनी चाहिए ये 5 बातें

कैफीन: रात के समय हमें वो सभी चीजें खाने से बचना चाहिए जिनमें कैफीन की मात्रा अधिक हो। कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें कैफीन बहुत ज्यादा  होता है। जिनके बारे में कई बार हमें पता भी नहीं होता। इसके लिए हमें संबंधित खाद्य पदार्थ के पोषण लेबल को चेक करना चाहिए। ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि चाय और सोडा में कैफीन होता है लेकिन क्या आपको पता है इसके अलावा कुछ आइसक्रीम, डेसर्ट, कॉफी और चॉकलेट में भी काफी ज्यादा कैफीन होता है।

रात को आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

शराब: रात के समय पर आपको सोने से पहले शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। साथ ही साथ कई बार इससे लोगों को नींद की समस्या भी हो जाती है। आपने देखा होगा कि अक्सर लोग रात के समय पर अधिक मात्रा में शराब पीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शराब का अधिक सेवन आपकी प्रतिरोधी क्षमता को कमजोर कर सकता है। इसलिए आपको रात के समय शराब के सेवन से बचना चाहिए।

केला: केले में विटामिन और पोषक तत्व होते है जिसके कारण इससे प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। साथ ही साथ केले को पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको बता दें की आपको रात को सोते समय भूल कर भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में बलगम का निर्माण हो सकता है। साथ ही साथ आपको अपच की भी समस्या हो सकती है। यही कारण है कि रात के समय पर आपको केले के सेवन से बचना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button