सामाजिक

क्या राशियों का कनेक्शन मोटापे से भी होता है

राशि के अनुसार जानिए मोटापा कम करने के कारगर उपाय


ऐसा कहते हैं कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है हमारी राशियों से काफी इफेक्टेड होता है। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में ये बात भी सामने आयी है कि ज़्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारी राशि के मुताबिक हमारा मोटापा भी तय होता है और यदि इन्हीं राशियों के अनुसार ही इनका उपाय किया जाए तो फल भी हमें जल्दी मिल सकता है। बता दें कि ज़्योतिष शास्त्र के मुताबिक बृहस्पति ग्रह का प्रभाव मोटापे को तय करता है। इतना ही नहीं बल्कि इस शास्त्र में आपको अपने राशि व स्वास्थय से जुड़े अन्य कारगर उपाय भी मिल जाएंगे।

राशि
राशि

तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार मोटापे को कम करने के कुछ बेहद आसान और उद्भुत उपाय-

मेष राशि

इस राशि के जातकों को खाने में मसालेदार खाना पसन्द आता है। जिसके कारण इन्हे अक्सर पित्त से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में आपको तरल पदार्थ का ज़्यादा से ज़्यादा सेवन करना चाहिए जिससे बाॅडी से डिटॉक्स हो सके। नशे से बचाव करें और हरी सब्ज़ियां व जूस आदि का सेवन करें।

वृषभ राशि

इन लोगों को स्वादिष्ट भोजन खाना बेहद पसन्द होता है, जिसके कारण अक्सर इन्हे कमज़ोरी हो जाती है। लेकिन ये साथ ही जिम जाने व कसरत करने की भी इच्छा रखते हैं। आयुर्वेद शास्त्र के अनुसार इन्हे श्वास से जुड़ी व कफ की काफी समस्या देखने को मिलती है। इस राशि के जातकों को हरी, पत्तेदार सब्ज़ियां खानी चाहिए। साथ ही लेमन ज्यूस और योगा भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग बढ़िया पकवान खाने के शोकीन होते हैं। वहीं आयुर्वेद शास्त्र के अनुसार इनमें तीनो तत्व पित्त, वात और कफ के कारक होते हैं। इसलिए इन्हे प्रोटीन युक्त चीज़ों (जैसे कि- दूध, दही, पनीर आदि) का ज़्यादा से ज़्यादा सेवन करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक वसा युक्त यानी की फैट से भरी चीज़े खाना ज़्यादा पसन्द करते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इनका पाचनतंत्र काफी कमज़ोर होता है, जिसके कारण अक्सर इन्हे बदहज़्मी व पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं। इनसे बचने के लिए रात को चावल व दही से परहेज करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा खाने में हरी और पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन करें और नमक की मात्रा थोड़ी कम रखें।

सिंह राशि

इस राशि के लोग मसालेदार खाना खाने के साथ- साथ कोल्ड ड्रिंक जैसे तरल पदार्थ भी लेना पसन्द करते हैं। जिससे इन्हें परहेज़ करना चाहिए। पित्त जैसी समस्या से बचने के लिए इन्हे अपनी डाइट में बादाम व मेवा जैसी चीज़े शामिल करनी चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध होते हैं जिसके कारण इन जातकों को तीनों तत्व यानी की पित्त, वायु व कफ की समस्या होती है। जिसके कारण ग्रीन सलाद, हर्बल चाय व अंकुरित भोजन जैसे फाइबर युक्त चीज़े खाने से इनका मोटापा घटने में काफी मदद मिलती है।

तुला राशि

इस राशि के लोग कभी भी जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं, जिसकी वजह से ये मोटापे का कोई भी उपाय करने में काफी वक्त लगा देते हैं। इसलिए इन्हें बेहद संतुलित आहार लेना चाहिए और साथ ही मीठा खाने से परहेज़ रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को रोज़ाना व्यायाम करना चाहिए क्योंकि इन्हे पित्त की समस्या अक्सर रहती है। साथ ही इन्हे मसालेदार खाने से भी परहेज़ करना चाहिए। मोटापे से बचने के लिए सलाद, अनार व फल ज़्यादा खाने चाहिए और मांसाहारी भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इन्हे रोज़ाना 7-8 गिलास पानी ज़रुर पीना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति है जिसके कारण इन्हें लगातार मोटापे की समस्या बनी रहती है। इसलिए अपनी दिनचर्या में योगा व कसरत ज़रुर शामिल करें। साथ ही मसालेदार पकवान, लाल मांस व वसा युक्त चीज़ो से दुरी बनाए रखें। हां, आपके लिए गाजर जैसे पौष्टिक आहार बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

मकर राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह शनि होते हैं जो कि वायु व कफ दोनों का ही कारक होता है। ये लोग खाने में काफी लापरवाह होते हैं, भूख लगने पर जो सामने मिलता है वो खा लेते हैं। लेकिन कहीं न कहीं इनकी ये आदत इनके स्वास्थ को प्रभावित करती है। इसलिए यदि आप जूस की बजाए फल खाते हैं तो वो आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही खाने में नमक का प्रयोग कम करेंगे तो वो भी आपके लिए काफी बेहतर होगा।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। इन लोगों को खाने में रोज़ाना एक जैसी ही चीज़ पसन्द नहीं आती। हालांकि, खाने को लेकर इनमें ज़्यादा नखरे नहीं होते मगर कुछ भी खा लेना इनको मोटापे की ओर ले जाता है। इसलिए इन्हे ज़्यादा सलाद, हरे व पत्तेदार सब्ज़ियां आदि का ज़्यादा सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको चाय व कॉफी के अधिक सेवन से भी बचना चाहिए।

मीन राशि

यह एक जलीय राशि है जिसके स्वामी ग्रह गुरु हैं। ये लोग स्वभाव से मनमौजी होते हैं, जिन्हे रोज़ाना कसरत करना पसन्द नहीं आता। इन्हें मोटापे से निजात पाने के लिए हरी सब्ज़ियां व ताज़ा फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही तला- भुना व जंक फूड से बचाव करना चाहिए।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button