पॉलिटिक्स

सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस कमेटी की बैठक, राहुल की ताजपोशी पर होगी चर्चा

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं


गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस अपने रणनीति की तैयारी कर रही है।

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाने के लेकर चर्चा की जाएंगी।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

24 अक्टूबर को हो सकती है ताजपोशी

खबरों की मानें तो 24 अक्टूबर को राहुल गांधी की कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी हो सकती है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी कांग्रेस की पार्टी की सर्वोच्च कमेटी है। पार्टी के संविधान ने इस कमेटी को अध्यक्ष चुनने की शक्ति दी हुई है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 10 निर्वचित और 10 नामांकित सदस्य होते हैं।

पिछले एक साल से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के चर्चा चल रही थी। बीते साल भी अक्टूबर में राहुल को अध्यक्ष बनाने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

सूत्रों की मानें तो राहुल को अध्यक्ष चुने जाने के लिए किसी तरह की वोटिंग नहीं होगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि लगभग सारी राज्य ईकाईयों, यूथ कांग्रेस और महिला मोर्चा आदि पहले ही राहुल को अध्यक्ष बनाने के तैयार है।

लगतर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चर्चा जा रही थी

राहुल गांधी को 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उपाध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से सोनिया गांधी की तबीयत बार-बार बिगड़ने के चलते राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही है.

आपको बता दें इससे पहले पंजाब के गुरुदासपुर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी। इसके साथ ही डीयू में हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई की जीत हुई थी। इन्हीं को देखते हुए कांग्रेस आने वाले अपने आप को चुनाव के लिए तैयार करना चाह रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button