कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए सुखपाल खैरा
शुक्रवार को औपचारिक तौर पर कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सूबा लीडरशिप ने उनका पार्टी में स्वागत किया। 2017 में सत्ता में वापसी के प्रयास में जुटी कांग्रेस के लिए खैरा को ये कदम बड़ा झटका माना जा रहा है।
पार्टी बदलते ही खैरा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कई आरोप लगाएं…
उन्होंने कहा कि राहुल हमेशा ईमानदारी और युवा लोगों को लाने और भारत की राजनीति में बदलाव लाने का वादा करते हैं, लेकिन महज पंजाब चुनाव जीतने के लिए उन्होंने अमरिंदर सिंह, अंबिका सोनी और लाल सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी गई है। यह बताता है कि राहुल ने अपने ही सिद्धांतों से समझौता किया है।
बता दें, इन सभी की उम्र 2017 चुनाव में 75 वर्ष पार हो जाएगी।
अमरिंदर ने प्रकाश सिंह बादल से हाथ मिला लिया। इसलिए लुधियाना सिटी सेंटर और अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए घोटाले बीते सात साल से कोर्ट में लटके हुए हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई।