पॉलिटिक्स

किसान यात्रा के दौरान एसपीजी जवानों से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

किसान यात्रा के दौरान एसपीजी जवानों से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता


किसान यात्रा के दौरान एसपीजी जवानों से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता:- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा आज बरेली पहुंची। बरेली मे रोड़ शो के दौरान हंगाम हो गया। कांग्रेसे के नेता अमजद सलीम और एसपीजी के कमांडो के बीच मारपीट हो गई।

कमांडो के साथ हुई कहासुनी

आज राहुल की किसान यात्रा बरेली पहुंची। रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता अमजद सलीम की एसपीजी कमांडो के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उसने लड़ाई का रुप ले लिया। इस बीच हंगामा बढ़ गया, बढ़ते हंगामे को देख राहुल ने बीच-बचाव किया।

खबरों की मानें तो मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहुल गांधी ने मामले को शांत कराया। इसके बाद यह रोड शो आगे बढाया गया।

किसान यात्रा के दौरान एसपीजी जवानों से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
राहुल गांधी

यहाँ पढ़ें : हवाला मामले में फंसे स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन

दरअसल आज के रोड़ शो के दौरान जवान राहुल की तरफ बढ़ रहे थे। कांग्रेस नेता अमजद सलीम इन युवाओं को राहुल गांधी को माला पहनाने के लिए रथ पर चढ़ाना चाह रहे थे और एसपीजी के जवान उन्हें रोक रहे थे। इसी को लेकर कहा सुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई की वहां हाथापाई गई।

सीतापुर में जूता फेंककर मारा था

इससे पहले सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल को एक शख्स ने जूता फेंककर मारा था। लेकिन वह जूता राहुल को नहीं लगा था।

जूता मारने वाले शख्स ने बताया कि 60 सालों ने कांग्रेस ने देश को गर्त कर दिया है। 60 साल से कांग्रेस देश पर राज कर रही है। अब यूपी में चुनाव से पहले कह रहे है कि अगर यूपी में कांग्रेस आती है तो किसानों को कर्ज माफ कर देगें। इतने दिनों से यह सत्ता में काबिज है तब कर्ज माफ नहीं अब कह रहे है कि ऐसा किया जाएंगा।

आपको बता दें इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने पूरी यूपी में किसान यात्रा शुरु की थी। जो कि देवरिया से मेरठ तक होने वाली है। इसके पहले फेज के दौरान 2229 किलोमीटर की यात्रा की थी।

Back to top button