कांग्रेस दर्शन में छपे एक लेख में सोनिया और नेहरु पर इस्तेमाल किये तीखे शब्द
कांग्रेस के 131वें स्थापन दिवस के दिन कांग्रेस की ही एक मुंबई यूनिट के मुखपत्र “कांग्रस दर्शन” में एक लेख छपने पर अचानक से बड़ी हलचल मच गई|
उस पत्र में न केवल सोनिया गाँधी पर सवाल उठाये गये, बल्कि पूर्व-प्रधानमंत्री रह चुके जवाहर लाल नेहरू पर भी सवाल उठाये हैं| मुखपत्र में लिखा था की सोनिया गाँधी का सपना यह था की वो एयर होस्टेस बने तथा लेख में यह भी लिखा था कि सोनिया के पिताजी एक सेना के सिपाही थे और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी|
मुखपत्र के लेख में नेहरू जी के बारे में उल्लेख किया गया की अगर नेहरु ने सरदार पटेल की बात मान ली होती तो आज चीन, नेपाल, तिब्बत और कश्मीर की समस्या नहीं होती| मुखपत्र में सोनिया के पार्टी ‘सोनिया 1997 में कांग्रेस की सदस्य बनी और लगभग 62 दिनों के अंदर वह अध्यक्ष बन गई|
इस लेख के छपने के बाद कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया और इस बात की कड़ी करवाई करने की बात कही गई तथा मुखपत्र में दुबारा ऐसा लेख न छपे इस पर भी करवाई की जायेगी|