मनोरंजन

Common Ex in Bollywod: सितारें जो दे चुके हैं अपने ही दोस्त के एक्स को दिल, आज है Friends, क्यूंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है!

Common Ex in Bollywod: आज जो हिरोइनें हैं बेस्ट फ्रेंड कभी करती थी अपने ही फ्रेंड के एक्स से प्यार


  • बॉलीवुड में रिश्तों में फेर -बदेल बहुत कॉमन है।
  • आज जो हिरोइनें एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं कभी अपने ही दोस्त के एक्स को दिल दे बैठी थीं।

Common Ex in Bollywod: बॉलीवुड में रिश्तों में फेर -बदेल बहुत कॉमन है। कब यहाँ किसके दोस्त और किसके दुश्मन बनने की खबर आ जाए कोई बता नहीं सकता । इसमें प्यार भी अछूता नहीं है। आज जो हिरोइनें एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं कभी अपने ही दोस्त के एक्स को दिल दे बैठी थीं। इनकी कहानी बहुत इंटरेस्टिंग है।

पहले सारा फिर रिया के साथ जुड़ा सुशांत का नाम

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही होनहार और दिलफेंक इंसान थे। अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से लोगों को अपना दिवाना बना चुके सुशांत का नाम बॉलीवुड की कुछ हसीनाओ  से जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत अपनी फिल्म केदारनाथ के दौरान फिल्म की हिरोइन सारा के करीब आये। दोनों को कई जगह साथ में भी देखा गया। दोनों का नाम उन दिनों मीडिया की सुर्खियों में खूब बना। मगर जल्द ही दोनों अलग हो गये। उसके बाद सुशांत का नाम जुड़ा सारा की अच्छी दोस्त रिया चक्रवर्ती से। दोनो के प्यार के चर्चे खूब हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया सुशांत के साथ उनके आखिरी दिनों में भी रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara & Sushant 😍😍🤩😘😘😍 (@sushant_sara_forever)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे को डेट कर चुके हैं ईशान खट्टर

जाह्नवी और ईशान की 2018 में आई फिल्म धड़क में दोनों की जितनी अच्छी कैमेस्ट्री स्क्रीन पर दिखी है उतनी ही करीब वह रील लाइफ में भी दिखे। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। इसके बाद 2020 में आई फिल्म खाली पीली। इस फिल्म में ईशान के साथ अनन्या पांडे को साथ में देखा गया। यहीं से दोनों के बीच रिश्ते होने की खबरें आने लगीं। हालांकि बाद में फिर दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आईं। आपको बता दें कि जाह्नवी और अनन्या दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhadak (@dhadak_2018)

दीपिका से पहले रणवीर पड़ चुके हैं अनुष्का के प्यार में

दीपिका और अनुष्का ने लगभग एक साथ ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। रणवीर सिंह और अनुष्का की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से ही दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। उस वक्त अनुष्का औऱ दीपिका को एक – दूसरे का बहुत अच्छा दोस्त कहा जाता था। रणवीर जहाँ उस वक्त अनुष्का को डेट कर रहे थे वहीं दीपिका रणबीर कपूर को डेट करती सुर्खियों में आई थीं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और रणवीर सिंह ने दीपिका से शादी करली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Melika (@anushkalogy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

करीना से इश्क के बाद शाहिद को भा गई थी प्रियंका

बॉलीवुड में कहा जाता है कि दो सफल हीरोइनें एक दूसरे की दोस्त नहीं रह सकती। दोनों में किसी – न – किसी बात को लेकर कोई खटपट हो जाती है फिर उनकी दोस्ती टूट जाती है। लेकिन इसे गलत साबित किया था करीना और प्रियंका ने। कहा जाता है कि ये काफी अच्छे दोस्त थे। खैर, बाद में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक – दूसरे से दूरी बना ली किसी को नहीं पता।

Read more: Katrina Kaif Birthday: हिंदी सीखने से लेकर हिंदुस्तानी बहू बनने तक कैटरीना ने तोड़े सारे Stereotypes

शाहिद और करीना के प्यार का किस्सा किसे नहीं पता। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। लेकिन इनका रिश्ता जब किसी कारणवश टूट गया तो एक्टर शाहिद की प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने की भी खबरें आने लगीं। ऐसा कहा जाता था कि दोनों एक साथ लिव – इन में भी रह रहे थे। हालांकि दोनों की रिश्ता भी अधिक दिनों तक नहीं चला।

Read More- Relationship Tips: हो रहे है BAE से झगड़े? ये 4 चीज़े करेंगी आपकी मदद

कैटरीना को डेट करने के बाद आलिया को बनाया रणबीर ने हमसफर

कैटरीना और आलिया बहुत अच्छे दोस्त हैं आज ये कौन नहीं जानता। कभी रणबीर कैटरीना के प्यार में गिरफ्तार थे यह भी हर कोई जानता है। जी हां, बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टरों में से एक रणवीर कपूर ने बॉलीवुड की ज्यादातर  हसीनाओं को डेट किया है जिसमें एक कैटरीना कैफ भी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button