Co-Parenting: बॉलीवुड सितारें जो तलाक के बाद बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के लिए बने दोस्त, इनसे ले सीख

Co-Parenting: बॉलीवुड सितारें जो अलग होने के बाद भी कर रहे है Co-Parenting
Co-Parenting: बॉलीवुड से हमें हर दिन कुछ न कुछ खबरें सुनने को मिलती रहती है कभी किसी का किसी से लिंकउप तो कभी किसी का किसी से ब्रेकअप। बॉलीवुड में सेलेब्स का अपने को-स्टार को डेट करना या फिर उनके साथ रिलेशनशिप में रहना आम बात है। आपने देखा होगा कई एक्टर या एक्ट्रेस को तो फिल्म के सेट पर एक दूसरे से प्यार भी हो जाता है और उसके बाद वो शादी के बंधन में बंध भी जाते है लेकिन उसके बाद भी उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है।
आप देख सकते है की हमारे बॉलीवुड में कई सारी ऐसे जोड़ियां हैं जो कि एक समय पर अपनी लव स्टोरी के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी लेकिन आज के समय पर वो तलाक लेकर अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं। लेकिन इन जोड़ियों की सबसे अच्छी बात यह है कि तलाक के बाद भी यह जोड़ियों अपने बच्चों की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही है इतना ही नहीं यह कपल अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए दोस्ती का रिश्ता साझा कर रहे हैं। तो चलिए जानते है उन बॉलीवुड सितारों के बारे में।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
आपको बता दें कि एक समय पर ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक पॉवर कपल हुआ करते थे। लेकिन आज दोनों तलाक लेकर अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन 14 साल शादी के रिश्ते में रहने के बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। लेकिन बता दें कि दोनों अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश कर रहे है। जब भी बच्चों को उनकी जरूरत होती है तो वो साथ आ जाते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
एक समय पर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को परफेक्ट कपल कहा जाता था। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका ने साल 1998 में अरबाज से शादी कर खान परिवार की बहु बनी थी। उनके बाद दोनों एक बच्चे के माता पिता भी बने। लेकिन धीरे धीरे दोनों की जिंदगी में कड़वाहट आने लगी और दोनों ने साल 2017 में अलग होने का फैसला किया। लेकिन आज भी दोनों बेटे अरहान के लिए अक्सर एक साथ नजर आते हैं।
आमिर खान और किरण राव
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पहली मुलाकात उनकी पत्नी किरण राव से फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों साल 2005 में शादी के बंधन में बंधे। उसके बाद दोनों बेटे आजाद के माता पिता बने। हालांकि अभी शादी के 15 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने 3 जुलाई 2021 को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जरिए कर अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। लेकिन अभी दोनों अपने बेटे आजाद की अच्छी परवरिश के लिए दोस्ती का रिश्ता आगे बढ़ रहे हैं।
Rewind 2021: साल 2021 में कई लव स्टोरी हुई मुकम्मल, तो कई लव स्टोरी का हुआ हमेशा हमेशा के लिए अंत
सैफ अली खान और अमृता सिंह
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी एक समय पर काफी ज्यादा चर्चित हुआ करती थी। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में ही परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों ने दो बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को जन्म दिया था। लेकिन उसके बाद साल 2004 में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। तलाक के बाद बेशक दोनों कभी साथ नजर नहीं आये लेकिन अमृता सिंह ने कभी भी अपने बच्चों की परवरिश पर इसका असर नहीं पड़ने दिया।