काम की बात

Citadel First Look: नौ तस्वीरों के साथ सांझा की प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज सिटाडेल की पहली झलक

Citadel First Look:  प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज सिटाडेल में मुख्य भूमिका में है

Highlights:

  • वेबसरीज़ सिटाडेल की पहली झलक प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है
  • प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार में हैं
  • इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं जो अवेंजर्स जैसी लोकप्रिय और सफल फिल्म सीरीज के लिए जाने जाते हैं

Citadel First Look: प्रियंका चोपड़ा न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि हॉलीवुड की भी एक नामी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक वेब सीरीज सिटाडेल की पहली झलक अपने व्यूअर्स के साथ सांझा की है। प्रियंका चोपड़ा इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका इस सीरीज में एकदम बिंदास और एक्शन क्वीन लग रही है। वेब सीरीज सिटाडेल के इस पहले लुक से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की इसबार प्रियंका चोपड़ा जमकर एक्शन करने वालीं हैं। उनका इस सीरीज में किरदार उनके पहले किरदारों से एकदम अलग ही होगा।

इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं जो अवेंजर्स जैसी लोकप्रिय और सफल फिल्म सीरीज के लिए जाने जाते हैं। सिटाडेल 6 एपिसोड्स की सीरीज है जिसमें व्यूर्स को जमकर एक्शन ड्रामा दिखाया जाएगा। मतलब की सिटाडेल एक साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। इसमें प्रियंका का किरदार एक स्पाई का रहेगा जिसका नाम एजेंट नादिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले सीजन में 6 एपिसोड्स होंगे जिसमे से 2 अप्रैल में रिलीज़ होंगे।

सिटाडेल, द रिंग्स ऑफ पॉवर के बाद प्राइम की अबतक की सबसे महंगी सीरीज बतायी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ समय पहले ऐसी खबर आई थी की सिटाडेल का शुरुआती बजट 160 मिलियन डॉलर रखा गया था, मगर खत्म होते-होते 75 मिलियन डॉलर और खर्च करने पड़े हैं।

इस सीरीज की सबसे पहले जानकारी प्रियंका ने 2021 में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके सबको बताई थी।

Read more: Manish Sisodia Arrested: LG की मांग के बाद CBI जांच, सिसोदिया गिरफ्तार !

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले 2015 से 2018 तक प्रसारित हुए शो क्वांटिको में वो लीड रोल में रहीं हैं। और आपको बतादें अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक भी सांझा किया था, जिसमें वो सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button