सेहत

जाने छोटी से इलायची के बड़े फायदे, डाइजेशन से लेकर अस्थमा तक में होती है फ़ायदेमंद

खाने की खुशबू और माउथ फ्रेशनर के अलावा इन चीजों में काम आती है इलायची


इलायची देखने में तो बहुत छोटी होती है लेकिन इसके फायदे बहुत ही बड़े होते है। क्या आपको पता है इलायची मुख्य रुप से भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला एक पौधा का फल है? इलायची ज्यादा तर भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में उगाई जाती है। इलायची का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारतीय रसोई घरों में किया जाता है। खाने की कोई डिश हो या मिठाई, उसमे अच्छी खुशबू लेन और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची का प्रयोग किया जाता है। मुख्य रूप से इलायची को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है खाने की खुशबू और माउथ फ्रेशनर के अलावा भी इलायची कई चीजों में फायदेमंद होती है। तो चलिए आज हम आपको इलायची के फायदों के बारे में बतायेगे।

1. सांसों की बदबू को दूर करती है: बहुत सारे लोग इलायची को आज भी माउथ फ्रेशनर के रूप में प्रयोग करते है क्योंकि इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो सांसों से आने वाली बदबू को दूर करते है। और आपको बदबू से छुटकारा दिलाते है। साथ ही इलायची डेंटल बैक्टीरिया को बेअसर करने में भी मददगार होती है।

और पढ़ें: Vitamin C आपको देगा अंदर से glow और करेगा इम्म्यूनिटी बढ़ाने मे मदद, इन फलों को करे डाइट मे शामिल

2. अस्थमा में फ़ायदेमंद: इलायची अस्थमा के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही इलायची शरीर में खून को भी पतला करने में फायदेमंद होती है। जिसके कारण यह फेफड़ों में खून के संचार को बेहतर करने में मदद करती है।

3. डिप्रेशन में फ़ायदेमंद: इलायची की महक काफी स्ट्रॉन्ग होती है जिसके कारण ये मानसिक तनाव, डिप्रेशन या अन्य मानसिक समस्याओं के लिए फ़ायदेमंद मानी जाती है। आप चाहो तो इलायची को पानी में उबाल कर पी लो या फिर इलायची को चाय में डाल कर भी आप इसका सेवन कर सकते है।

4. इम्यूनिटी बूस्ट: 
इलायची इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही ये आपको नार्मल कोल्ड और फ्लू से भी बचती है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोल्ड या फ्लू के लक्षण दिखे तो वह इलायची वाली चाय पी सकता है ये उसके लिए काफी फायदेमंद होगी।

5. ब्लड प्रेशर: क्या आपको पता है छोटी से इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक चीजें होती है। जिसके कारण ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। साथ ही इलायची फाइबर से भरपूर होती है जिसके कारण वो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button