लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri 2023: जाने कब मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि? साथ ही जाने घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि, जाने पहले दिन की पूजा विधि

Highlights

  • जाने इस साल कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि
  • जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chaitra Navratri 2023: हमारे हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी ज्यादा महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाते है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर इसका समापन 30 मार्च को हो जायेगा। इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी।

तो चलिए आज हम आपको बताते है कि चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा साथ ही साथ जाने इस साल अष्टमी, नवमी किस दिन पड़ रहे हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इनके बारे में।

Chaitra Navratri 2022

जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। इसके साथ ही इस दिन घटस्थापना भी की जाती है। बता दें कि इस साल घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस साल घट स्थापना की कुल अवधि करीब 1 घंटे 10 मिनट है।

Read more: H3N2 वायरस फैला रहा अपने पांव, जाने क्या है लक्षण!

जाने घट स्थापना की विधि

इस साल घटस्थापना 22 मार्च को की जाएगी। इसके लिए आपको नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर नहाना होगा उसके बाद आपको साफ सुथरे कपड़े पहन कर कलश की पूजा कर उससे अपने घर में रखना होगा। उसके बाद आपको मिट्टी के घड़े पर पवित्र धागा बांधना होगा। उसके बाद आपको कलश को मिट्टी और अनाज के बीज की एक परत से भरें। उसके बाद कलश में पवित्र जल भरकर उसमें सुपारी, गंध, अक्षत, दूर्वा घास और सिक्के डालें और कलश के मुख पर एक नारियल रखें।

साथ ही साथ आपको कलश को आम के पत्तों से सजाना होगा। उसके बाद कुछ मंत्रों का जाप करें। उसके बाद कलश को फूल, फल, धूप और दीपक अर्पित करें। देवी महात्म्यम का पाठ करें।

जानिए किस तिथि पर पड़ रहा है कौन सी देवी का दिन

22 मार्च 2023 प्रतिपदा तिथ, घटस्थापना: मां शैलपुत्री पूजा

23 मार्च 2023 द्वितीया तिथि मां ब्रह्मचारिणी पूजा

24 मार्च 2023 तृतीया तिथि मां चंद्रघण्टा पूजा

25 मार्च 2023 चतुर्थी तिथि मां कुष्माण्डा पूजा

26 मार्च 2023 पंचमी तिथि मां स्कंदमाता पूजा

27 मार्च 2023 षष्ठी तिथि मां कात्यायनी पूजा

28 मार्च 2023 सप्तमी तिथि मां कालरात्रि पूजा

29 मार्च 2023 अष्टमी तिथि मां महागौरी पूजा

30 मार्च 2023 नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी

जाने चैत्र नवरात्रि का महत्व

हर साल होली के बाद चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा पुरे विधान से की जाती है। अगर हम पौराणिक ग्रंथों की माने तो इनके अनुसार चैत्र नवरात्रि के दिन मां आदिशक्ति प्रकट हुई थी और ब्रह्मा जी के आग्रह पर सृष्टि का निर्माण किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button