धार्मिक

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि में क्‍यों नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजे

नवरात्रि में ये चीजें खाने से हो सकता है आपके शरीर को नुकसान


Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि  में मां दुर्गा का पूजन किया जाता है नवरात्रि  का व्रत मां दुर्गा के भक्‍तों के लिये बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कुछ भक्‍तजन अपनी मुरादें पूरी करने के लिये पूरे 9 दिनों का उपवास रखते हैं और वो इन 9 दिनों तक कुछ नहीं खाते बस फलाहार पर रहते हैं। नवरात्रि का व्रत शरीर को शुद्ध करने और खुद को स्‍वस्‍थ्‍य बनाने के लिये प्रभावशाली तंत्र माना गया है। शरीर शुद्ध होने से मन भी शांत और स्थिर हो जाता है। इस लिए अपने शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाये रखने के लिए व्रत धारी फलाहार तथा सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। इस दौरान वो न सिर्फ अनाज बल्‍कि उन सभी प्रकार के खानपान से भी दूर रहते है।  जिससे शरीर को अनेक प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। यहां जानें नवरात्रि में किन किन चीजों को खाने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।

1. मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए:

नवरात्रि के व्रत के दौरान मांसाहारी भोजन, अंडे, शराब और धूम्रपान नहीं करना चाहिए। यह राजसिक श्रेणी का भोजन है। और इस समय मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए इन चीजों को नहीं खाना चाहिये। इससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है।

2. हल्‍दी, धनिया और जीरे का प्रयोग नहीं करना चाहिए:

आम दिनों में हम खाना बनाते वक्‍त बहुत सारे मसालों का इस्‍तेमाल करते हैं। मगर नवरात्रि के नौ दिन हमको हल्‍दी, धनिया और जीरे से परहेज करना चाहिए।  माना जाता है कि ये मसाले स्‍वाद में कड़वे होते है और शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं। इसकी जगह आप काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

और पढ़ें: डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को करेगी स्ट्रांग

3. अनाज जैसे गेहूं, चावल, सूजी, बेसन आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए: 

नवरात्रि  में जो लोग भी व्रत करते है वो लोग अनाज जैसे – गेहूं, चावल, सूजी, बेसन, मकई का आटा, आदि  का सेवन नहीं करते। गेहूं जैसे ग्लूटेन खाद्य पदार्थों की जगह आप एनर्जी पैदा करने वाली चीजो का सेवन कर सकते है।

4. सब्‍जियां जैसे प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए:

नवरात्रि  में सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। आलू, गाजर, शकरकंद, कच्चा केला, आदि सब्‍जियां स्‍वाद में भी जायकेदार होती हैं और व्रत के दिनों में शरीर के लिए अच्छी होती है और इन्‍हें खाने से शरीर में पुरे दिन एनर्जी बनी रहती है। नवरात्रि के दौरान प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्‍योंकि ये तामसिक भोजन में शामिल होते हैं।

5. नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए

नवरात्रि में नोर्मल्ली घर पर यूज़ होने वाला नमक नहीं खाना चाहिए क्युकी इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इन नौ दिनों में सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। क्‍योंकि इसे शुद्ध माना जाता है। और इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button