मनोरंजन

बॉलीवुड के वो सितारे जो अपने ही पार्टनर से दो बार कर चुके हैं शादी

इन 4 सितारों ने अपने ही पार्टनर से की दो बार शादी


बॉलीवुड की दुनिया हम सभी लोगों की दुनिया से थोड़ी अलग होती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी के लिंकअप या फिर ब्रेकअप की खबरें आती रहती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों की एक-दो या उससे अधिक शादियां होना आज के समय में बहुत ही आम बात है बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की है। वही कुछ सितारे ऐसे भी है जिन्होंने अपने ही पार्टनर से दो बार शादियां की हैं। जैसे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जेनेलिया और रितेश देशमुख सहित इन सभी सितारों ने अपने ही पार्टनर से दो बार शादी की है। तो चलिए जानते है इन सितारों के बारे में।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह: आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन है और उनके पति रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से है। दोनों ने अपनी शादी इटली में की थी। वो भी दोनों  रीति रिवाजों के साथ। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहली शादी साउथ इंडियन रस्मों के अनुसार की थी। उसके बाद उन्होंने सिंधि रीति रिवाजों के अनुसार शादी की थी।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख: आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने भी दो बार शादी की थी। उन्होंने पहले क्रिश्चयन रीति रिवाज के साथ की थी। उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज के साथ की थी। हिंदू रिवाज से शादी करने के लिए जेनेलिया डिसूजा ने गोल्ड के थ्रेड्स, जरदोजी और सीक्वंस वर्क वाली साड़ी पहनी थी।

और पढ़ें: जाने उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो फिल्मों में निभा चुकी है खिलाड़ी का किरदार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनस से दो बार शादी की थी। उन्होंने अपनी पहली शादी इंडिया में हिंदू रस्म रिवाज के साथ की थी और उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी निक के साथ किश्चयन रीति रिवाजों के साथ की थी। पहली शादी में प्रियंका ने लाल सुर्ख जोड़ा पहना था जबकि वही दूसरी किश्चयन शादी के लिए उन्होंने व्हाइट वेडिंग गाउन पहला था।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र: आपको बता दे कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने भी दो बार शादी की थी। शादी के लिए धर्मेंद्र और हेमा को इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। इसी लिए हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने अपनी पहले इस्लामिक तरीके से की थी उसके बाद उन्होंने तमिल विधि विधान के साथ दुबारा शादी की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button