भारत

सिक्किम बना भारत का पहला पूर्ण जैविक राज्य!

सिक्किम भारत का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। जी हां, सिक्किम में लगभग 75,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को प्रमाणिक जैविक भूमि में बदल दिया है। इस बात कि औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को गंगटोक में होने वाले टिकाऊ कृषि सम्मेलन में करेंगे।

सिक्किम जैविक मिशन के निर्देशक डॉ आनबालागन के मुताबिक दिसंबर के आखिरी में उन्होंने पूर्ण जैविक राज्य का दर्जा प्राप्त कर लिया है। जिसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

sikkim

12 साल पूर्व पवन चामलिंग के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में सिक्किम को जैविक कृषि राज्य बनाने का फैसला लिया था।

जिसके बाद कृषि में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करने और उनको बेचने पर रोक लगा दी गई थी। जिस कारण किसानों के पास जैविक इस्तेमाल के अलावा कोई अन्य विकल्प बचा ही नहीं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button