चुनाव

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आज, बुधनी में ‘शिवराज 13 हजार वोटों से आगे: MP Election Result 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के सुबह 1030 बजे तक के रुझानों में भाजपा ही आगे चल रही है। वैसे तो इस बार के विधानसभा चुनाव में कई उलटफेर हो सकते हैं।

छिंदवाड़ा में BJP के बंटी से पिछड़ गए कमलनाथ,जानें और क्या है अपडेट्स : MP Election Result 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के सुबह 1030 बजे तक के रुझानों में भाजपा ही आगे चल रही है। वैसे तो इस बार के विधानसभा चुनाव में कई उलटफेर हो सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव –

मध्य प्रदेश में कुल 5,60,57521 मतदाता हैं, जिनमें से 2,87,82261 पुरुष और 2,71,99586 महिला मतदाता शामिल हैं। इस सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2023 के चुनाव में उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू से हो रहा है। वैसे मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती की प्रक्रिया 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई है। डाक मतपत्रों की गिनती 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसके बाद सुबह 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती हुई है। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश की उन 230 विधानसभा सीटों में से एक है, जहां 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।

Read more:- December 2023 calendar: धार्मिक त्योहारों से भरा रहेगा दिसंबर, जानें इस महीने के व्रत और त्योहारों का संगम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मे  कमल नाथ है आगे –

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से अग्रणी उम्मीदवार के रूप में उभर रहे है। वह 21,698 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू 13,187 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। और बुधनी विधानसभा सीट से 13339 वोटों से सीएम शिवराज कांग्रेस प्रत्याशी व रामायण टीवी सीरियल में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्‍तल से आगे चल रहे हैं। जबकि वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 5978 वोटों से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू से पीछे चल रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button