चुनाव

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा को लेकर AAP का बड़ा बयान, अलग हो कर चुनाव लड़ेगी पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। पार्टी ने फैसला किया है कि वो अकेले चुनाव लड़ेगी।

Haryana Election: क्या INDIA गठबंधन से अलग है केजरीवाल की राहें, हरियाणा में ‘परिवार जोड़ो’ अभियान के तहत करेगें काम


दिल्ली में मंगलवार को हरियाणा यूनिट के पदाधिकारियों के लिए आयोजित ट्रेनिंग कैंप के बाद राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि वो हरियाणा में अकेले चुनाव लडेगी। संदीप पाठक ने ये भी कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी विधानसभा की सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। पार्टी ने फैसला किया है कि वो अकेले चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। विपक्षी गठबंधन INDIA का घटक दल होने के बावजूद AAP ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी से गठजोड़ नहीं होगा। AAP के इस कदम को INDIA गठबंधन और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब तक कांग्रेस या गठबंधन के किसी दल की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read more: Bypoll Election Result: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए, BJP ने त्रिपुरा की दोनों सीटें जीती

कार्यकर्ता ‘परिवार जोड़ो’ अभियान के तहत केजरीवाल से जुड़ने के लिए करेंगे प्रेरित

हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के हर परिवार तक पहुंच बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में ‘परिवार जोड़ो’ अभियान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने राज्य की टीम को कार्ययोजना से अवगत कराया। ‘परिवार जोड़ो’ अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें समझाएंगे कि केजरीवाल हरियाणा में क्यों जरूरी है।

अक्टूबर मध्य तक हो जाएंगे संगठन बनाने के काम

इस बीच प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिलाया कि अक्टूबर मध्य तक पार्टी के संगठन बनाने का काम पूरा हो जाएगा।

आप और कांग्रेस दोनों इंडिया एलायंस का हिस्सा

बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। सोमवार को हुई बैठक में ये फैसला किया गया था कि चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी हरियाणा में ‘परिवार जोड़ो’ अभियान चलाएगी। बैठक में आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्याय चित्रा सरवारा मौजूद थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button