पॉलिटिक्स

आप के एक विधायक पर बदसलूकी का आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। दिनेश मोहनिया संगम विहार के विधायक है और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी है।

खबरों की मानें तो यह कहा जा रहा है कि संगम विहार की कुछ महिलाओं जब पानी की किल्लत की शिकायत लेकर विधायक ने आफिॅस पहुचीं तो विधायक ने महिलाओं को अपशब्द कहे। साथ ही विधायक के समर्थकों ने भी महिलाओं को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया था। इन्हीं में से एक महिला ने दिनेश मोहनिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

mohaniya

दिनेश मोहनिया, विधायक आम आदमी पार्टी

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने हमें धक्का दिया और अपशब्द कहे है। हम दिनेश मोहनिया के खिलाफ केस चाहते हैं और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए।

इस बारे में पुलिस का कहना है कि विधायक पर महिला ने उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। दिनेश मोहनिया ने इस मामले में कहा है कि बिना जांच किए यह मुझे बदनाम करने की कोशिश है। दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष होने के वजूद उनकी विधानसभा के लोग कई महीने से लगातार पानी की समस्या उठा रहे हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button