भारत

Assam : 62 साल की महिला ने रेशम के कपड़े पर पूरी श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक बुने, वीडियो देख लोग हुए हैरान

असम के जोरहाट जिले में रहने वाली 62 साल की महिला हेमप्रभा ने बचपन में कपड़ा बुनना सीखा था। हेमप्रभा का ये शौक आगे जा के जूनून बन गया। फिर उन्होंने रेशम के कपड़े पर भगवद् गीता के श्लोक बुनकर तैयार किया है।

Assam :    हेमप्रभा ने भगवद् गीता के श्लोकों को संस्कृत, इंग्लिश, और असमिया भाषा में बुना। यहां देखें वीडियो


असम के जोरहाट जिले में रहने वाली 62 साल की महिला हेमप्रभा ने बचपन में कपड़ा बुनना सीखा था। हेमप्रभा का ये शौक आगे जा के जूनून बन गया। फिर उन्होंने रेशम के कपड़े पर भगवद् गीता के श्लोक बुनकर तैयार किया है।

62 साल की हेमप्रभा की कहानी –

असम के जोरहाट जिले में  62 साल की हेमप्रभा रहती है। हेमप्रभा को बचपन से ही कपड़ा बुनने का बड़ा ही चाव था। इसलिए उन्होंने बचपन मे ही कपड़ा बुनना शुरु की दिया था। फिर धीरे-धीरे ये शौक एक जूनन मे बदल गया। हेमप्रभा ने रेशम के कपड़े पर भगवद् गीता के श्लोक बुनकर तैयार किए है,जिसे देखकर आप भी  हैरान हो जाएंगे।

 हेमप्रभा की अद्भुत विडियो –

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में हेमप्रभा हैंडलूम पर कपड़ा बुनते हुए नजर आ रही हैं। हेमप्रभा ने  कपड़े पर भगवद् गीता के श्लोक संस्कृत, इंग्लिश और असमिया भाषा में बुना गया है। वीडियो में हेमप्रभा ने कहा है कि बुनकर मैं कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जो पहले किसी ने नहीं किया हो। हेमप्रभा ने बताया कि उन्होंने 2 साल में 250 फीट लंबे कपड़े पर संस्कृत में भगवद् गीता तैयार की है।  इसके बाद उन्होंने असमिया और इंग्लिश में भी भगवद् गीता के श्लोक को कपड़े पर बुन कर तैयार किया है। वैसे तो हेमप्रभा को इंग्लिश पढ़ना नहीं आता है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग –

हेमप्रभा के इस वीडियो को अब तक करीब 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। और 25 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किए है। कमेंट्स करने वालों ने हेमप्रभा की खूब तारीफ किया है। एक यूजर ने तो ये भी कहा, उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button