काम की बात

Budget 2023: बजट में महिलाओं को क्या – क्या मिला फायदा? डालें एक नज़र

Budget 2023: महिला सशक्तिकरण से लेकर बच्चों का विकास, कुछ यूं रहा साल 2023-24 का बजट


Highlights:

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया।
  • बजट में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गईं।
  • बजट में महिला बचत सम्मान पत्र यानी की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट लाया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गईं। बजट में महिला बचत सम्मान पत्र यानी की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट लाया गया है। आपको बता दें यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो सालों के लिए साल 2025 तक होगा। यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है। इस पर साढ़े 7 फीसदी ब्याज मिलेगा।

आपको बता दें महिला बचत सम्मान पत्र किसान विकास पत्र की तरह होगा जिसके जरिये महिलाएं एक अच्छी बचत कर सकती हैं।

देश भर की महिलाओं के लिए कई तरह की सुविधाएं केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए  वित्त मंत्री ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है। इसके साथ ही हम इसे अलग लेवल पर लेकर जाएंगे। आने वाले समय में महिलाओं को बड़े लेवल पर कई योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति की जाएगी और बेहतर डिजाइन के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

महिलाओं और बच्चों के लिए बजट में क्या – क्या नया है ?

Read more: Budget 2023 Live: इस साल के बजट में यह रहा खास, इन वर्गों को मिला सौगात

  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा।
  • किसान महिला अनुसूचित जातियों को सामाजिक विकास संभव किया गया।
  • महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया ।
  • बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किये जाने की बात।
  • बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होगी।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
  • अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी।
  • इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।
  • दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।
  • स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button