भारत

ब्रजपाल तेवतिया पर हमले के करने वाले गिरफ्तार

बीजेपी के नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

ब्रजपाल के हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इससे पहले बागपत की महिला कांस्टेबल को इस मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा था जिसे अब पुलिस अब ने छोड़ दिया है।

brijpal

ब्रजपाल तेवतिया

ब्रजपाल पर हमला बदले की भावना से किया गया था। सूत्रों की मानें तो साल 1999 में राकेश हसनपुरिया का एक साथी सुरेश दीवान, ब्रजपाल तेवतिया की मुखबिरी की वजह से पुलिस एनकांउटर में मारा गया था। उसके बाद सुरेश के बेटे मनीष और भतीजे मनोज ने इसका बदला लेने की ठान ली। माना जा रहा है कि इसी वजह से ब्रजपाल पर हमला हुआ।

आपको बता दें, 11 अगस्त की शाम ब्रजपाल पर गाजियाबाद के मुरादनगर में AK47 के तबड़तोड़ हमला किया था। हमले करने के बाद हमलावार अपनी गाड़ी छोड़ ऑटो से भागने में कामयाब रहें। अब ब्रजपाल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button