वीमेन टॉक

Brides call off Marriages : इन धक्कड़ दुल्हनों ने किया फेरो से मना कहा ‘Its my Choice’

Brides call off Marriages : किसी ने घर आई बारात लौटाई तो किसी ने कर दिया मंडप में आने से इंकार, दुल्हनें जो बनी सबके लिए मिसाल


Highlights:

  • क्यों एक शादी में खुद की च्वाइस को तवज्जो देना है जरूरी
  • किसी दुल्हन ने लौटाई बारात तो किसी ने सीधा किया शादी से इंकार।

Brides call off Marriages : शादी, विवाह, मैरिज इसे लेकर सबके अपने राय होते हैं, अपने सपने होते हैं। शादी मात्र दो लोगों के जीवन को जोड़ने का ही आधार नहीं होता बल्कि इससे जुड़ी होती है दूल्हा और दुल्हन की ज़िंदगी   की हर डोर। शादी किसी भी इंसान की ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वही शादी आगे चलकर परेशानी का सबब बन जाती है। इसका कारण कई बार गलत पार्टनर के चुनाव को दिया जाता है।

इसलिए एक सही पार्टनर चुनना बहुत जरूरी है।

आज हम आपको कुछ ऐसी कहानियों से मिलवाने वाले हैं जो आपको पहली बार सुनकर अतरंगी तो लगेगी लेकिन जब आप उन कहानियों के तह में जाएंगे तो जान पाएंगे कि क्यों एक शादी में खुद की च्वाइस को तवज्जो देना है जरूरी।

उत्तर प्रदेश के बलिया में हाल ही में हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया। जब दूल्हे को शादी के मंडप तक पहुँचने से पहले ही वापस अपने घर आना पड़ा। दरअसल जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर आता है तब रस्म के अनुसार दुल्हन की बहनें दुल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास जाती है। पास जाते ही उन्हें  दूल्हे के मुँह से शराब और गुटखे की बदबू आती है। नशे की वजह से दूल्हा सही से खड़ा भी नहीं हो पाता है।  जब ये बात दुल्हन को पता चलती है तो वह शादी से साफ इंकार कर देती है।

फिर क्या लड़के को बारात वापस ले जानी पड़ती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ रिश्तेदार दुल्हन को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन दुल्हन अपनी ज़िद पर अड़ी रहती है। वह शादी से यह कहकर साफ इंकार कर देती है कि उसे अपना राय रखने का पूरा हक है और वह किसी शराबी के साथ जिंदगी नहीं बिता सकती।

यहाँ लड़की को दाद देनी होगी। क्योंकि ऐसे समाज में शादी के लिए एक लड़की को मना करना वो भी दरवाजे पर आये बारात को वापस लौटाना बहुत हिम्मत की बात है। यह जानते हुए भी कि ज़िंदगी भर शायद वह रिश्तेदारों के ताने – बाने सुनेगी, शादी को लेकर घरवालों को परेशान देखेगी, लेकिन उसने वही चुना जो उसे उस वक्त सही लगा।

उसने अपनी ज़िंदगी की बागडोर अपने हाथ में ली और एक गलत शादी से खुद को बचा लिया।

हमारी दूसरी कहानी भी उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश के गाँव जमालीपुर में दुल्हन ने घर आई बारात को शादी से इंकार कर दिया। वजह यह थी कि दूल्हा बिना चश्में के पढ़ नहीं सकता था और इसके बावजूद उसने और उसके परिवार वालों ने लड़की के परिवार से झूठ बोला। शादी की सारी तैयारियां होने के बाद अगर शादी टूट जाए तो यह समाज में चर्चा का विषय हो जाता है। वहीं अगर लड़की शादी से इंकार कर दे तो यह बहुत बड़ी बात हो जाती है।

Read more: Groom against wedding rituals: जब प्यार के लिए इन दूल्हों ने तोड़े समाज के सारे रिवाज, कहानियाँ जो कर देंगी आपको Inspire

लेकिन हमारी इस कहानी में लड़की ने बड़ी हिम्मत दिखाई और शादी से मना कर दिया। दरअसल लड़का बिना चश्मे के पढ़ नहीं सकता था। शादी के शुरुआती रस्मों तक तो वह और उसके घरवाले यह बात छुपाने में सफल रहे लेकिन जब शादी के दिन तिलक के वक्त वह अपने चश्मे को उतारने में असहज महसूस कर रहा था तब लड़की को शक हुआ। लड़की ने फौरन उसे चश्मा उतार कर हिंदी अखबार पढ़ने को कहा। फिर क्या लड़का बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ पाया।

लड़की ने तब आव देखा न ताव उसने शादी से तुरंत मना कर दिया। यहाँ सबसे अच्छी बात यह हुई कि लड़की के परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया और बारात को वापस लौटने को कहा।

तीसरी कहानी उत्तर प्रदेश के उन्नाव की है। आपने फिल्मों में तो यह बहुत देखा होगा कि लड़का गंजा है पर यह बात वह लड़की को नहीं बताता और धोखे से लड़की को शादी के लिए मना लेता है या शादी कर लेता है, लेकिन जब यह बात लड़की को पता चलती है तो वह शादी से मना कर देती है या शादी तोड़ देती है। उदाहरण के लिए आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला है। इस फिल्म में भी कुछ इसी तरह की कहानी बताई गई है।

Read more: Divorce in India: भारत मे टूट रही है शादियां, चौका देने वाला आकड़ा आया सामने

लेकिन अगर हम आपको कहें कि ऐसी घटना रियल लाइफ में भी घटित हुई है तो इस बारे में क्या कहना चाहेंगे आप।

दरअसल उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दूल्हा अपनी बारात लेकर आता है। शादी की जयमाला की रस्म निभाने वह जैसे ही स्टेज पर जाता है वह चक्कर खाकर नीचे गिर जाता है। फिर क्या दूल्हे के पास दुल्हन के घरवाले जाते हैं उसपर पानी की छींटे मारते हुए उसके सर को सहलाने लगते हैं। इसी बीच दूल्हे का गंजापन सबके सामने आ जाता है और साथ ही बाहर आ जाता है दूल्हे का झूठ। दरअसल जब लड़की के घरवाले दूल्हे का सर सहलाने के लिए उसके सिर पर हाथ फेरते हैं तो उसका विग उनके हाथों में आ जाता है। यह देख दुल्हन के परिवार वाले बहुत दूल्हे और उसके परिवार पर भड़क उठते हैं और दुल्हन शादी के लिए साफ मना कर देती है।

भले ही इन कहानियों में किरदार अलग और वजह अतरंगी हो सकते हैं लेकिन यहाँ देखने वाली बात यह है कि इन कहानियां ने सीधा उस पितृसत्ता समाज को चुनौती दी है जो हमेशा औरतों की च्वाइस पर लगाम लगाता आया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button