मनोरंजन

Brahmastra : इन 5 फिल्मों की कहानियों मे है दम, क्या इस हफ्ते फीका पड़ेगा रणबीर और आलिया का जादू?

Brahmastra :इस हफ्ते रिलीज हुई ये 5 फिल्में अपनी कहानी और किरदार से देंगी आपको चौंका


Highlights –

. ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता हो चुका है।

. फिल्म ने जिस तरह से अपने शुरुआती हफ्ते में रफ्तार पकड़ी है इसे तो यही साबित होता है कि फिल्म दर्शकों को खूब भा गई है।

. इस हफ्ते ब्रह्मास्त्र के सामने कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है जिनके बजट और स्टार ब्रह्मास्त्र जितने बड़े नहीं है लेकिन उनकी कहानी और किरदार में वो दम है जो आपको इन फिल्मों की वाहवाही करने से रोक नहीं पाएगी।

Brahmastra :ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म ने जिस तरह से अपने शुरुआती हफ्ते में रफ्तार पकड़ी है इसे तो यही साबित होता है कि फिल्म दर्शकों को खूब भा गई है। फिल्म को बनाने में साढ़े पांच सौ करोड़ खर्च हुए और फिल्म में बॉलीवुड के बड़े कलाकारों को भी कास्ट किया गया। इस हिसाब से तो लोगों का फिल्म को लेकर क्रेज होना ही था।

इस हफ्ते ब्रह्मास्त्र के सामने कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिनके बजट और स्टार ब्रह्मास्त्र जितने बड़े नहीं है लेकिन इनकी कहानी और किरदार में वो दम है जो आपको इन फिल्मों की वाहवाही करने से रोक नहीं पाएगी।

तो चलिए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में जो इस हफ्ते रिलीज हुई और क्या है इन फिल्मों में ख़ास:

 मट्टू की साइकिल

प्रकाश झा ने रणबीर कपूर को राजनीति में निर्देशित किया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने फीमेल लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी और किरदारों की फिल्म में पेशकश ने सबका दिल जीत लिया था।

राजनीति रणबीर और प्रकाश झा, दोनों के करियर की सफल फिल्मों में गिनी जाती है और अब ऐसा संयोग बना है कि दोनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने खड़े हैं। जी हां, एक और है रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र तो दूसरी ओर है प्रकाश झा की फिल्म मट्टो की साइकिल।खास बात यह है कि फिल्म में खुद प्रकाश झा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मट्टो की साइकिल फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की गयी है और इसे काफी तारीफें भी मिली हैं।

बतौर एक्टर प्रकाश झा की यह दूसरी फिल्म है। उन्होंने 2016 में जय गंगाजल में पहली बार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर के लीड रोल में थीं। प्रकाश ने फिल्म का निर्देशन भी किया था। मट्टू की साइकिल का ट्रेलर काफी दमदार है और प्रकाश झा के अभिनय पक्ष को कामयाबी के साथ पेश करता है। यह फिल्म उनकी दमदार अदाकारी के लिए देखी जा सकती है। फिल्म आपको कई क्षण में रूलाती है तो कई बार तालियाँ बजाने को मजबूर कर देती है। प्रकाश झा की अदाकारी और फिल्म की कहानी के लिए एक बार इसे देखना तो बनता है।

सरोज का रिश्ता

फिल्म में शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना कपूर लीड रोल निभा रही हैं। अभिषेक सक्सेना निर्देशित यह फिल्म एक ऐसी लड़की की शादी के बारे में है, जो ओवरवेट है। फिल्म में गौरव पांडेय, रणदीप राय और कुमुद मिश्रा अहम किरदारों में हैं। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली सरोज उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में बड़ी ही बेफिक्री के साथ रहती है। फिल्म में हमारे समाज की सबसे स्टीरियो टिपकल सोच को दर्शाया गया है।

फिल्म की मुख्य किरदार सरोज पर पूरा शहर वजन के तानें मारता है लेकिन सरोज इन सबसे हटकर अपनी ज़िंदगी जीती है, उसे इसकी कोई परवाह नहीं है। पूरी फिल्म में अपने सामान्य बर्ताव से वह बताती है कि, उसका जीवन अन्य दुबली – पतली लड़कियों जितना ही सामान्य है और उसे अलग नज़रों से देखे जाने की जरूरत नहीं है। फिल्म सरोज का रिश्ता इसी शुक्रवार को  रिलीज हुई है। अगर आपको भी करती हैं इस तरह की कहानियाँ इन्सपायर तो फिल्म को जरूर देखें।

ट्रेलर यहाँ देखें

जहां चार यार

यह चार पत्नियों की कहानी है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी की उलझनों को पीछे छोड़ लाइफ एंजॉय करना चाहती हैं। इस फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म में समाज के उस सोच पर प्रहार किया गया है जो यह सोचता है कि शादी के बाद लड़कियों की ज़िंदगी मात्र उनके पति, उनके बच्चे और परिवार के इर्द – गिर्द घूमती है।

फिल्म में चार हाउसवाइफ की कहानियों को बड़े संजीदे ढंग से पेश किया गया है। फिल्म में आपको चार औरतों के बीच की भी बॉन्डिंग बेहतरीन ढंग से देखने को मिलेगी जो फिल्म की कहानी में और चार चाँद जोड़ने का काम करती है।

मीडिल क्लास लव

रत्ना सिन्हा निर्देशित मिडिल क्लास लव के निर्माता अनुभव सिन्हा हैं। इस युवा रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में प्रीत कमानी, ईशा सिंह, काव्या थापर और मनोज पाहवा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में एक ऐसे मीडिल क्लास युवा की कहानी बताई गई जो अपनी मिडिल क्लास लाइफस्टाइल से परेशान है और जो अपने लाइफ को अपडेट करना चाहता है। इसी क्रम में उसके जिंदगी में आती हैं दो लड़कियां।

बहुत सारे उतार – चढ़ाव का साथ फिल्म को बड़े अच्छे अंदाज़ में पड़ोसा गया है। फिल्म के लोकेशन बेहतरीन हैं। अगर आप चाहते हैं लीक से थोड़ी हटके कोई लव स्टोरी देखने का तो इस फिल्म को जरूर देखें।

सिया

सिया एक छोटे कस्बे में स्थापित कहानी है, जिसमें एक लड़की सिस्टम के खिलाफ जंग छेड़ देती है। विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय मुख्य भूमिकाओं में हैं। मनीष मुंद्रा ने निर्माण और निर्देशन किया है। फिल्म को बेहद ही सस्पेंस के साथ बनाया गया है। फिल्म आपको एक मिनट के लिए भी कहानी से भटकाती नहीं है। यह कहानी देश के कई कस्बों की कहानी को प्रस्तुत करती है। फिल्म में हिम्मत, ताकत का बेजोड़ नमूना पेश किया है। इस तरह की कहानी को एक बार देखना तो बनता है।

ये फिल्में इस शुक्रवार रिलीज हुई हैं । ये 5 फिल्में भले ही बजट और स्टार कास्ट में ब्रह्मास्त्र के सामने कहीं न ठहरें, मगर कहानी, ट्रीटमेंट और अभिनय के मामले में ब्रह्मास्त्र को टक्कर दे सकती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button