मनोरंजन

Bollywood twins – ऐसे 5 बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स जो बने  जुड़वां बच्चों के Parents 

Bollywood twins – इन सेलेब्स को मिली पैरेंट्स बने की दोगुनी ख़ुशी – यहां देखिये लिस्ट


माता पिता बने की ख़ुशी वाकई अलग होती है। इस ख़ुशी का अंदाजा तभी कोई व्यक्ति लगा सकता है जब वो खुद माता पिता बनते है। बच्चे के आने की खबर ही महज माता पिता की ज़िन्दगी बदल देता है। लेकिन तब ये ख़ुशी दोगुनी हो जाती है जब आपको पता चलता है कि आप एक नहीं दो बच्चों के माता पिता बने वाले हो। आपके घर दो नन्हे मेहमान आने वाले है। हमारे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी ऐसे बहुत सारे सेलेब्स है जिन्होंने अपने जीवन में इस दोगुनी खुशी को पाया। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि वो कौन से बॉलीवुड सेलेब्स है जिन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
संजय दत्त – मान्यता दत्त: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त ने 2008 में शादी की। उसके बाद  2010 में उनके घर दो नन्हे मेहमान आये। जिसमे से एक बेटा है और दूसरी बेटी। जिनके आने के बाद संजय दत्त और मान्यता दत्त की ज़िन्दगी बदल गई। उन्होंने अपने बेटे का नाम शाहरान और बेटी का नाम इकरा रखा। संजय दत्त और मान्यता दत्त अक्सर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते है।
करण जौहर: करण जौहर को कौन नहीं जनता। वो बॉलीवुड में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अब तो वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गए है। करण जौहर की पिता बने की इच्छा थी जिसके लिए उन्होंने सेरोगेसी का सहारा लिया। 2017 में करण ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। करण ने अपने बच्चों का नाम अपने माता पिता के नाम पर रखा था उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर यश रखा। वही उन्होंने अपनी बेटी का नाम अपनी मां हीरू के नाम का उल्टा यानि रूही रखा है।

और पढ़ें: नाम बड़ा, ज़िन्दगी छोटी: 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने छोटी सी उम्र में कहा दुनिया को अलविदा!

हितेन तेजवानी – गौरी प्रधान: हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान टीवी के सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक है। हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की मुलाकात उनके शो ‘कुटुंब’ के दौरान हुई थी दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया। उसके बाद 2004 हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने शादी कर ली। 2009 में उन्होंने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को भी एक बेटा और एक बेटी हुई।
सनी लियोनी- डेनियल वेबर: सनी लियोनी और डेनियल वेबर 2018 में सेरोगेसी के जरिये दो जुड़वां बच्चों के माता पिता बने। सनी लियोनी और डेनियल वेबर को दोनों बेटे हुए। उन्होंने अपने बच्चों के नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर रखा। इससे पहले 2017 में सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने एक बेटी को अडॉप्ट किया था।
करणवीर बोहरा – टीजे सिद्धू: एक्टर करणवीर बोहरा और मॉडल टीजे सिद्धू ने 2003 में शादी की थी। उसके बाद वो 2016 में दो जुड़वां बच्चों के माता पिता बने। उन्होंने दोनों बेटियों को जन्म दिया। जिनका नाम उन्होंने विएना और राया रखा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button