मनोरंजन

ऐसे बॉलीवुड सितारे ज़िनहोने प्यार को दिया दूसरा मौका, अब सबको हैं शादी का इंतजार 

तलाक के बाद एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेंगे ये बॉलीवुड सितारे


बॉलीवुड के कुछ ऐसे एक्टर जो इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इनमे से एक है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। खबरों की मानें तो ये क्यूट कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। मलाइका और अर्जुन की तरह अभी एक्टर फरहान अख्तर भी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है खबरों के मुताबिक 2020 में फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर सकते है। फरहान और शिबानी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों को एक-साथ कई बार स्पॉट भी किया गया।
ऐसे ही बहुत सारे बॉलीवुड सितारे है जो तलाक के बाद फिर किसी और के साथ रिलेशनशिप में है और खुश है तो चलिए जानते है वो कौन-कौन से बॉलीवुड एक्टर है
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के बारे में किसे नहीं पता। पिछले काफी समय से कपल काफी चर्चा में है। 1998 में मलाइका ने अरबाज खान के साथ शादी की थी लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। उसके बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा।

और पढ़ें: तारक मेहता में ‘जेठालाल’ का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी की असल जिंदगी कैसी है।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए। हलाकि अब तक अर्जुन और मेहर के तलाक पर कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। 2018 में तलाक होने के बाद अर्जुन ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट किया। अभी कुछ समय पहले ही दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया।
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने 2016 में मलाइका से तलाक लेने के बाद अपना दिल जॉर्जिया एंड्रियानी दी दिया। अभी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है। कहा जाता है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।
कल्कि कोचलिन और हर्शबर्ग: कल्कि कोचलिन और हर्शबर्ग अभी एक दूसरे को डेट कर रहे है। ये दोनों कपल लम्बे समय से रिलेशनशिप में है। कल्कि कोचलिन ने 2011 में निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button