मनोरंजन

शिल्पा से लेकर दीपिका तक ये बॉलीवुड हसीनाएं एक्टिंग के साथ कुकिंग में भी है परफेक्ट

ये बॉलीवुड हसीनाएं है कुकिंग की शौकीन


किचन से तो महिलाओं का बहुत पुराना और गहरा नाता होता है। आपने भी कभी न कभी बचपन में अपनी माँ के साथ किचन में कुछ समय तो जरूर बिताया होगा। जब बचपन में आपने कभी किचन में अपने हाथ में चाकू लिया होगा तो आपकी माँ ने भी ये जरूर बोला होगा कि इसे रख दें हाथ में लग जाएगा। जब आपने अपनी माँ को सब्जी में मसाले डालते हुए देखा होगा तो आपको भी ये जरूर फील हुआ होगा कि एक बार मैं भी टॉय करूं। लेकिन जैसे जैसे हम बड़े होते जाते है हम अपने काम में बिजी होने लगते है। लेकिन उसके बाद भी हमारा किचन से ये रिश्ता कभी खत्म नहीं होता। फिर चाहे आप अपने करियर में कितना भी सफल क्यों न हो जाएं या किसी भी फील्ड में अपना करियर क्यों न बना लें। लेकिन उसके बाद भी हमारा किचन से एक अजीब सा जुड़ाव होता है। शायद एक यही कारण है कि अक्सर महिलाएं कभी भी खुद को किचन से दूर नहीं कर पति है। तो चलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो एक्टिंग के साथ कुकिंग में भी है परफेक्ट।

https://www.instagram.com/p/CMZMg6Lh5af/?utm_source=ig_web_copy_link

और पढ़ें:  अगर आपके बाल भी है बहुत लंबे, तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल को करें कॉपी

शिल्पा शेट्टी: आपको बता दें कि हमारी बॉलीवुड हसीना जिसे बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक कहा जाता है वो न सिर्फ अपनी एक्सरसाइज और खाने का ख्याल रखती है बल्कि उनको खाना बनाना भी उतना ही पसंद है। शिल्पा का कुकिंग के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है वो हम सभी लोग जानते ही हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले शिल्पा ने अपनी एक फिटनेस एप लॉन्च की थी जिसमे उन्होंने फिटनेस वीडियोज के साथ-साथ कुछ हेल्दी फूड रेसिपीज वीडियो भी एड की है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शिल्पा के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको कुकिंग वीडियोज मिल जाएंगी। वो अक्सर अपने अकाउंट पर कुकिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/BzjBvp8nzc7/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज भी दिल से पूरी तरह देसी ही है। आपको बता दें कि हमारी देसी गर्ल को कुकिंग करना काफी ज्यादा पसंद है। यही कारण है कि अक्सर वो और उनके पति निक साथ में कुकिंग करते हुए नजर आती हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है एक तरफ प्रियंका चोपड़ा पास्ता बनाती नजर आ रही हैं तो वही दूसरी तरफ पति निक जोनास नूडल्स पकाते दिखाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण: शायद ही आप जानते होंगे कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण कुकिंग के मामले में किसी से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह  ‘XXX: द रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ की शूटिंग के लिए यूएस गई थीं तब वो अपने लिए कुकिंग से लेकर घर के सभी काम खुद ही किया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वो साउथ इंडियन खाना काफी आसानी से बना सकती हैं।

 कंगना रनौत: ये बात तो हम अभी लोग जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक रवैये के लिए बॉलीवुड में जानी जाती है। उनकी एक्टिंग जितनी दमदार होती है, उनका नजरिया उतना ही ज्यादा साफ होता है। लेकिन क्या आपको पता है एक्टिंग के अलावा अगर कंगना रनौत को कोई चीज सबसे ज्यादा पसंद है, तो वो है कुकिंग। कंगना रनौत अक्सर अपने घर के किचन में कुकिंग करती हुई नजर आती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button