मनोरंजन

Bollywood Actresses married foreigners: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने किया विदेशी लड़कों से प्रेम, शादी कर छोड़ दिया अपना देश।

Bollywood Actresses married foreigners: इन हिरोइनों ने रचाई विदेशियों से शादी, सात फेरे लेते ही चली गईं विदेश


Highlights –

  • बॉलीवुड और हॉलीवुड का नाता आज का नहीं बहुत पुराना है।
  • हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और हॉलीवुड के रिश्तों की।
  • इसके अलावा भी ऐसे नाते हैं जो बॉलीवुड की हिरोइनों ने विदेश में जाकर जोड़े फिर वहीं बस गईं।

Bollywood Actresses married foreigners: बॉलीवुड और हॉलीवुड का नाता आज का नहीं बहुत पुराना है। हम बात यहां मात्र फिल्मों के नाते की नहीं कर रहे, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और हॉलीवुड के रिश्तों की। इसके अलावा भी ऐसे नाते हैं जो बॉलीवुड की हिरोइनों ने विदेश में जाकर जोड़े फिर वहीं बस गईं। इन हिरोइनों ने फिल्मों में अपनी अदाकारी से देश के लोगों का दिल जीता फिर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका दिल विदेशियों पर आ गया और उन्होंने उनसे शादी रचा ली और इतना ही नहीं विदेश में जाकर बस गई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत अमेरिका से तीन सालों बाद वापस लौटी हैं।हर तरफ प्रियंका चोपड़ा के देश आगमन की चर्चा हो रही है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन – किन अभिनेत्रियों ने विदेशियों से शादी की और फिर विदेश में ही जाकर बस गईं।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री से अपना जीवनसाथी भी चुन लिया। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलिवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और तब से वह अमेरिका में ही बस गईं। अभी हाल ही में प्रियंका अपने देश भारत तीन साल बाद लौटी हैं जो काफी चर्चा में है।

प्रीति जिंटा: प्रीति जिंटा हिंदी सिनेमा में डिम्पल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दिए हैं। प्रीति देश के लोगों के दिल जीतने में काफी कामयाब रही हैं लेकिन प्रीति का दिल अमेरिकन फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ पर आया। दोनों ने साल 2016 में शादी की।

राधिका आप्टे: राधिका आप्टे को ओटीटी का स्टार कहा जाता है। राधिका मे अपने फिल्मी करियार में एक से एक फिल्म दिए हैं। राधिका ने हिंदुस्तान में लाखों लोगों के दिलों में अपना घर बनाया है लेकिन उनको घर दिखा लंदन के एक म्यूजिशिन बेनेडिक्ट टेलर में। राधिका आप्टे ने साल 2012 में लंदन के म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की।

श्रेया सरन: साउथ और बॉलीवुड की फिल्मो में नज़र आने वाली एक्ट्रेस श्रेया सरन ने अपने रशियन बॉयउफ्रेंड के साथ शादी की थी। श्रेया सरन ने टेनिस प्लेयर आंद्रई कोसचीव से साल 2018 में शादी की थी।

सेलिना जेटली: सेलिना जेटली फिल्मों में अब नज़र नहीं आती हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त था जब सेलिना जवां दिलों की धड़कन हुआ करती थीं। लोग सेलिना की आंखों के दीवाने हुआ करते थे। सेलिना ने ऑस्ट्रिया के होटेलियर पीटर हाग से साल 2011 में शादी की।

सनी लियोनी: सनी लियोनी ने साल 2012 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सनी लियोनी फिल्मों में आने से पहले एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती थी। उन्होंने साल 2011 मं डेनियल वेबर के साथ शादी की थी।

शमा सिकंदर: शमा सिकंदर ने फिल्मों के साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। शमा सिकंदर ने साल 2022 में अमेरिकन बिजनेसमै जेम्स मिलिरॉन के साथ शादी की थी। दोनों ने साल 2016 में सगाई कर ली थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button