मनोरंजन

विनोद खन्‍ना इंजीनियर बनना चाहते थे

विनोद खन्‍ना इंजीनियर बनना चाहते थे


विनोद खन्‍ना का जन्‍मदिन

विनोद खन्‍ना इंजीनियर बनना चाहते थे:- बॉलीवुड के अभिनेता विनोद खन्‍ना का छः अक्‍टूबर यानि आज जन्‍मदिन है। आज विनोद खन्‍ना 70 साल के हो गए है। विनोद खन्‍ना का जन्‍म 6 अक्‍टूबर 1946 को पाकिस्‍तान के पेशावार में हुआ था।  भारत और पाकिस्‍तान के बंटवारे के बाद विनोद खन्‍ना का परिवार मुंबई आ गया था। विनोद खन्‍ना के पिता जी एक टेक्‍सटाइल बिजनेसमैन थे।  विनोद एक साइंस के स्‍टूडेंट थे, इसलिए विनोद कॉलेज के दिनों में इंजीनियर बना चा‍हते थे।  मगर उनके पिता जी चाहते थे, कि वह पढाई के बाद अपने बिजनेस में हाथ बढाएं।  कॉलेज के दिनों में ही विनोद ने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था।

पिता ने कहा गोली मार दूंगा

सुनिल दत्‍ता अपनी एक फिल्‍म के लिए अपने भाई के किरदार के लिए एक अभिनेता की तलाशा कर रहे थे।  उन्‍हीं दिनों एक पार्टी के दौरन उनकी मुलाकात विनोद खन्‍ना से हुई और  फिर सु‍नील दत्‍ता ने वो रोल ऑफर किया।  मगर जब ये बात विनोद खन्‍ना के पिता जी को पता चली तो उन्‍होनें बंदूक तान कर कहा, अगर तुम ने फिल्‍म की तो गोली मार दूंगा।  लेकिन विनोद की मां ने पिता को राजी कर लिया था। उसके बाद उन्‍होने एक ही हफ्ते में 15 फिल्‍मों को साइन किया था।

विनोद का प्‍यार

विनोद खन्‍ना की कॉलेज के दिनों में कई गर्लफ्रेंड्स थी।  उसमें से एक गीतांजलि थी।  जिससे उन्‍होनें शादी भी की।  दोनों के दो बेटे अक्षय खन्‍ना और राहुल खन्‍ना है।  मगर ये शादी लंबी नहीं चली और विनोद का परिवार पूरी तरह टूट गया था।  उसके बाद विनोद खन्‍ना ने साल 1990 में दूसरी शादी कविता से की।  दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।

राजनीति में कदम रखा

साल 1997 में बीजेपी के मेंबर बनने के बाद विनोद खन्‍ना  नेता भी बन गए। अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग’ सीरीज की फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके है, साथ ही हाल मे ही आई शाहरुख खान  की फिल्‍म ‘दिलवाले’ में भी नजर आ चुके हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button