मनोरंजनमूवी-मस्ती

बर्थडे स्पेशल- न्यूजरीडर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी स्मिता पाटिल ने…

सिर्फ 10 साल ही बॉलीवुड में काम किया


बॉलीवुड की हसीन अदाकारों में शुमार स्मित पाटिल का आज जन्मदिन है। स्मिता थी तो एक अभिनेत्री लेकिन वह ज्यादा लंबे तक फिल्मी दुनिया में नहीं रह पाई। महज 31 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल

परिचय

स्मिता पाटिला का जन्म 17 अक्टूबर को 1955 में पूणे शहर मे हुआ था। उनके पिता का नाम शिवाजी राय पाटिल था जो कि महाराष्ट्र सरकार मे एक मंत्री थी। मां एक समाज सेविका थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज रीडर के तौर पर की थी। कहा जाता है कि स्मिता दुरदर्शन में न्यूज रीडर थी और वह वहां जीन्स कर जाती थी। क्योंकि वहां साड़ी पहनकर न्यूज पढ़नी होती थी। इसलिए वह जीन्स के ऊपर से ही साड़ी पहन लेती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात जाने माने निर्मात निर्देशक श्याम बेनेगल से हुई। जिन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करवाई थी।

नीजी जिदंगी

स्मिता की निजी जिंदंगी ने उस दौर मे खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल स्मिता राज बब्बर को दिल दे बैठी थी। राज बब्बर पहले से ही नादिरा के साथ शादीशुदा थे। इसके साथ ही स्मिता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थी। खबरों में इसकी खूब चर्चा हुई। लेकिन स्मिता ने राज बब्बर के साथ शादी की। जिसके बाद लोगों की संवेदना नादिरा की साथ हो ली। और लोग स्मिता को वीलेन की तौर पर देखने लगें। स्मिता एक बेटा है प्रतीक बब्बर।

फिल्म

स्मिता पाटिल ने मात्र 10 साल ही बॉलीवुड में काम किया। इसके बाद वह मात्र 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा बोलकर चली गई। इस 10 सालों को दौरान 60 से ज्यादा फिल्में में काम किया। इतना ही नहीं उनकी फिल्म चक्र को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

निशांत, चक्र, मंथन, भूमिका, गमन, आक्रोश, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्थ, बाजार, मंडी, मिर्च मसाला, अर्धसत्य, शक्ति, नमक हलाल, अनोखा रिश्ता शामिल है।

स्मिता की मौत के बाद 14 फिल्में रिलीज हुई थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button