पॉलिटिक्स

परमाणु समझौता मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी सफलता

परमाणु समझौता मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी सफलता

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन

परमाणु समझौता मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी सफलता:- आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का मनमोहन सिंह का जन्मदिन है और भारत की अर्थनीति में उनकी भूमिका अहम रही है। पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को देश के एक अच्‍छे अर्थशास्त्री के रूप में मानने जाते है। मनमोहन सिंह ने पीएम के कार्यकाल के दौरान ही सबसे बड़ी सफलता परमाणु समझौते के दौरान हासिल की थी।

दरअसल, जब आरबीआई ने रुपयों के लिए मॉनिटरी पॉलिसी बनाई थी, उस समय मनमोहन सिंह उसी टीम का हिस्सा थे। मनमोहन सिंह साल 1976-1980 तक आरबीआई के डायरेक्टर रहे और बाद में गर्वनर भी बनें।

परमाणु समझौता मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी सफलता
मनमोहन सिंह

कभी लोकसभा मे जीत नहीं हासिल की

मनमो‍हन सिंह ने लोकसभा चुनाव में कभी जीत नहीं हासिल की है। साल 2004 तक एक परंपरा रही, कि प्रधानमंत्री देश की जनता का प्रतिनिधि होता है इसलिए उसे लोकसभा से सदन में आना चाहिए। मगर दो बार के कार्यकाल में मनमोहन सिंह कभी लोकसभा चुनाव लड़े ही नहीं थे। एक बार लड़े भी थे, तो वो दिल्‍ली से हार गए।

परमाणु समझौता सबसे बड़ी सफलता

18 जुलाई 2006 में भारत और अमेरिका देश के बीच परमाणु समझौता हुआ था। इस समय के भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है।

परमाणु समझौता मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी सफलता
नरेन्‍द्र मोदी और मनमोहन सिंह

यहाँ पढ़ें : मोदी साइलेंट प्राइम मिनिस्टर है : मनमोहन सिंह

नरेन्‍द्र मोदी ने दी बधाई

भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानि आज अपने पूर्ववर्ती डॉ मनमोहन सिंह को उनके जन्म की 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई दी है। साथ ही उनके स्वस्थ, जीवन और दीर्घायु की कामना की है। नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार सुबह डॉ मनमोहन सिंह से फोन पर बात भी की और बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में यह कहा गया है, कि नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button