मनोरंजन

लव स्कूल सीजन 2 को होस्ट करेंगे बिपाशा-करण, कपल्स को देंगे कपल ज्ञान

कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अभी तक एक-दूसरे में खोए हुए थे। शादी के बाद अब दोनों ने अपने काम की तरफ वापसी कर ली है, जल्द ही दोनों एक साथ आप सभी को स्क्रीन पर नजर आएंगे।

bipasha-karan

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

जी नहीं, यह दोनों कोई फिल्म एक साथ नही कर रहे हैं बल्कि दोनों एक रियलिटी को होस्ट करते हुए दिखेंगे। यह रियलिटी शो MTV का लोकप्रिय शो ‘लव स्कूल’ है। इसका पहला सीजन का यंग कपल के बीच काफी लोकप्रिय रहा था, जिसे करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल ने होस्ट किया था।

इस सीजन में करिश्मा और उपेन को रिपलेस कर बिपाशा और करण को दे दिया गया है। यानि अब बॉलीवुड का सबसे न्यूली मैरिड कपल आपको स्क्रिन पर प्यार और रिलेशनशिप के टिप्स देता नजर आएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button