काम की बात

Bihar Politicians Degree: बिहार के इन नेताओं की डिग्री जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, कोई है पीएचडी तो कोई है दसवीं फेल

Bihar Politicians Degree: बिहार के नेता सिर्फ राजनीति में ही नहीं पढ़ाई में भी मार चुके हैं तीर


  •  Highlights –
  • बिहार की सत्ता एक बार फिर बदल गई है। लेकिन नहीं बदले हैं तो चेहरे।
  • राजनीति से लेकर शिक्षा मार रहे हैं नेता सबमें तीर

Bihar Politicians Degree: बिहार की सत्ता एक बार फिर बदल गई है। लेकिन नहीं बदले हैं तो चेहरे। चेहरे वही हैं लेकिन ये चेहरे बिहार की जमीन पर अपनी राजनीति पारी बहुत अच्छे से खेल रहे हैं।

हम आगे कुछ भी बोलें उससे पहले हम आपसे पूछना चाहते हैं आपके लिए शिक्षा कितना मायने रखती है। क्या आप शिक्षा को आधार मानकर चुनाव में उम्मीदवार चुनते हैं। क्या आपके लिए एक नेता की डिग्री, एक नेता की शिक्षा मायने रखती है।

आज हम आपके लिए बिहार के नेताओं और उनकी डिग्री की लिस्ट लेकर आए हैं । तो आइए जानते हैं कि जिन्हें हम और आप सत्ता पर बिठा रहे हैं या बिठाते आए हैं वह कितने पढ़े लिखे हैं।

लालू प्रसाद यादव

अगर बिहार के बारे में बात हो रही हो और लालू प्रसाद यादव का नाम लिया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। लालू प्रसाद यादव बिहार राज्य के राजनेता व राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष हैं। लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में एक ऐसा चेहरा हैं जिन्होंने बिहार की राजनीति को नया आयाम दिया है। एक छात्र संघ के नेता से पॉलिटिक्स की शुरुआत करने वाले लालू प्रसाद यादव बिहार के एक नामी ग्रामी  व्यक्तित्व हैं।

लालू प्रसाद यादव का राजनीति करियर काफी हिचकोले खा चुका है। वह बिहार में मुख्यमंत्री पद पर साल 1990 से 1997 तक । इसके बाद 2004 से 2009 तक केंद्र की यूपीए सरकार में रेल मंत्री का कार्यभार सौंपा। 15वीं लोकसभा में लालू यादव को बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो की अदालत ने पाँच साल जेल की सजा सुनाई।

लालू प्रसाद यादव का जीवन काफी उतार – चढ़ाव में गुजरा है।

आजकल हर जगह शिक्षा की बात हो रही है। शिक्षा की पुकार से देश के नेता भी नहीं बचे हैं। जब शिक्षा और विकास की बात आती है तो डिग्री की भी बात निकल ही जाती है।

क्या आप लालू प्रसाद यादव की शिक्षा से वाकिफ हैं। उनके पास कौन – कौन सी डिग्रियां हैं ये आप जानते हैं।

लालू प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय के बी. एन. कॉलेज एलएलबी और राजनीति विज्ञान में मास्टर की पढ़ाई की है। लालू प्रसाद यादव बिहार पशु चिकित्सा कॉलेज, पटना में क्लर्क के रूप में काम कर चुके हैं। लालू प्रसाद यादव बिहार क्रिकेट एसोसिएशन बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। लालू प्रसाद यादव को साल 2004 में पटना विश्वविद्यालय के मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया था। विश्व बैंक ने 1990 के दशक में आर्थिक मोर्चे पर उनके काम की सराहना की।

नीतीश कुमार

नीतीश कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आठ बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। नीतीश कुमार बिहार के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।

नीतीश कुमार बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेकैनिकल इंजिनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं। 22 सालों के इस लंबे सफर में नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए कई सारे कार्य किए हैं और उन्हीं कार्यों के लिए नीतीश कुमार को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। नीतीश कुमार फोर्ब्स – भारत का व्यक्ति वर्ष, एनडीटीवी भारतीय वर्ष , सीएनएन – आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, एमएसएन इंडिया ऑफ दी ईयर, जेपी मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

चिराग पासवान

चिराग पासवान बिहार राजनीति का एक उभरता चेहरा हैं। वह लोक जनशक्ति पार्टी के नेता हैं। चिराग पासवान संसद सदस्य हैं और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र हैं। चिराग कुमार ने 2014 लोकसभा चुनाव में बिहार राज्य की जमुई लोक सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशु शेखर भास्कर को करीब 85,000 मतो से हराया। पासवान ने लोकसभा के सांसद बनें।

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं। तेजस्वी इस वक्त राष्ट्रीय जनता दल में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। लालू के बेटे होने के कारण तेजस्वी का राजनीतिक में दखल थोड़ा ज्यादा है लेकिन पढ़ाई में वह दूसरे नेताओं के बेटे से थोड़े पीछे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बस 12वीं तक की पढ़ाई की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button