काम की बात

Bharat jodo yatra: 9 दिन के ब्रेक के बाद, भारत जोड़ो यात्रा यूपी में हुई दाखिल

Bharat jodo yatra: यूपी के तीन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा,  राकेश टिकैत का मिला साथ

Highlights

  • दिल्ली में 9 दिन के विश्राम के बाद आज यमुना बाजार मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी।   यात्रा शुरू होने वाले स्थानों पर ही नहीं बल्कि उसके आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं 6 जनवरी से 11 जनवरी तक पदयात्रा हरियाणा में ही रहेगी। 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी सभा का आयोजन होगा। भारत जोड़ो यात्रा को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत भी यात्रा का स्वागत करेंगे।

Bharat jodo yatra: दिल्ली में 9 दिन के विश्राम के बाद आज यमुना बाजार मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी।  यात्रा एक बार फिर शुरू होकर यूपी के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अलका लांबा पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी के सुरक्षा के बहुत ही जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके।

दिल्ली पुलिस के अनेक वरिष्ठ अधिकारी यात्रा आरंभ होने वाले स्थान पर मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस यात्रा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती इसके चलते ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। यात्रा शुरू होने वाले स्थानों पर ही नहीं बल्कि उसके आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आज से भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हुई। हनुमान मंदिर में पूजा के बाद राहुल गांधी ने यात्रा शुरू कर दी है। राहुल गांधी एक बार फिर इस कड़ाके के ठंड में टीशर्ट पहनकर पहुंचे। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद के लोनी बार्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 130 किमी का सफर तय करेगी और पश्चिमी यूपी के 3 जिलों से गुजरेगी।

वहीं 6 जनवरी से 11 जनवरी तक पदयात्रा हरियाणा में ही रहेगी। 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी सभा का आयोजन होगा।  इसके बाद राहुल गांधी  8 और 9 जनवरी को कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। इसके बाद ये भारत जोड़ो यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में प्रवेश कर जाएगी।  एक दिन के लिए यह यात्रा (19 जनवरी) को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी. भारत जोड़ो यात्रा 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, और फिर 30 जनवरी को राहुल गांधी तिरंगा फहराकर समापन करेंगे।

Read more: Haryana Minister Sexual Harassment Case: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री पर महिला कोच ने लगाया गंभीर आरोप

यह पदयात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। राहुल गांधी अपने तीन दिनों की यात्रा में यूपी के तीन लोकसभा सीटें और 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगें। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पदयात्रा करती हुई नजर आएंगी। प्रियंका गांधी यूपी की प्रभारी हैं, इसलिए राहुल गांधी के साथ राज्य में चारों दिन वह पदयात्रा करेंगी। इससे पहले भी प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में पैदल चल चुकी हैं।

वहीं किसान युनियन के कार्यकर्ता यात्रा का समर्थन किया है। इस तरह से जाटलैंड और किसान बेल्ट में राकेश टिकैत के साथ आने से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत भी यात्रा का स्वागत करेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button