काम की बात

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के इस नेता का हुआ निधन

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन, नेताओं ने जताया शोक


Highlights:-

  • भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का 14 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया।
  • कांग्रेस सांसद के निधन पर नेताओं ने जताया दु: ख

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का 14 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। आपको बता दें वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे जहां अचनाक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन – फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई।

जालंधर के सांसद की तबियत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More- नहीं रहे शरद यादव, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी की सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर को गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकते। आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका गांव के पास मेहत गांव में था।

खबरों की मानें तो फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कौन थे संतोख सिंह?

संतोख सिंह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे। वह जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। प्रचंड मोदी लहर के बीच चौधरी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 के आम चुनाव जीते थे। जालंधर में उनकी सियासी पकड़ बेहद मजबूत थी। आसपास के लोकसभा क्षेत्रों पर भी संतोख सिंह की पकड़ मानी जाती है।

नेताओं ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद के निधन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। खड़गे ने लिखा, “हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। इनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह ने और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने भी दुख जताया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button