हॉट टॉपिक्स

Bharat bandh: आज भारत बंद है, जाने इसे जुडी 10 महत्वपूर्ण बातें जो आपको पता होनी चाहिए

Bharat bandh: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने कहा आज भारत बंद है


Bharat bandh: केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद है किसानों द्वारा अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए सोमवार यानि 27 सितंबर को किसानों के कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बता दें कि एसकेएम यानि की संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 40 किसान संगठनों के लोगों ने सोमवार यानि 27 सितंबर को भारत बंद करने की अपील की है। आज भारत बंद का आह्वान सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है। इतना ही नहीं अब तो विपक्षी दलों का कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की जंग में शामिल होने के संकेत भी मिलने लगे हैं। साथ ही साथ कुछ राजनीतिक दल जैसे कांग्रेस और माकपा से लेकर राकांपा और तृणमूल कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों ने किसान संगठनों के आज के बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का एलान कर इस मुद्दे पर राजनीतिक घेरेबंदी का फोकस बढ़ाने के इरादे स्पष्ट कर दिए है। तो चलिए आज हम आपको भारत बंद से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे है जिनके बारे ने आपको भी पता होना चाहिए।

1. सबसे पहली बात तो ये की आज यानी 27 सितंबर को कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को दस महीने पूरे हो गए हैं। किसानों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सीमाओं पर किया जा रहा है। आज के दिन भारत बंद कर के वो अपने इस आंदोलन को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते है।

Bharat bandh

2. आपको बता दें कि भारत बंद का असर सबसे ज्यादा उन राज्यों में दिखाई देगा जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से लेकर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी तक ने किसान संगठनों के इस भारत बंद में खुलकर शामिल होने की घोषणा पहले ही कर दी है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बिहार के तेजस्वी यादव ने भी भारत बंद के दौरान तीनों कृषि कानून को रद्द कराने के लिए सड़क पर उतरने की घोषणा की है।

3. एआईबीओसी यानि अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ ने ‘भारत बंद’ को अपना समर्थन दिया है। इसलिए आज कई बैंकों में काम भी नहीं किया जायेगा।

4. आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि भारत बंद की योजना के लिए ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों, श्रमिक संघों , छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को शामिल किया जा रहा है।

5. आज भारत बंद के कारण दिल्ली की सीमाओं पर लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि किसान संगठनों  ने कहा वो दिल्ली में जा कर तो विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर वो रोड ब्लाक करेंगे।

6. बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में 27 सितंबर को सभी राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों को 10 घंटे के लिए यानि सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक किया जाएगा।

किसान आंदोलन का 85वां दिन, आज करेंगे किसान रेल रोको आंदोलन

7. इसके साथ ही  किसान संगठनों ने सभी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वो भारत बंद का समर्थन करने के लिए किसी के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं करेंगे और सभी लोगों से स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील करेंगे।

8. किसान संगठनों ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वो किसी भी फायर ब्रिगेड, व्यक्तिगत इमरजेंसी जैसी किसी भी घटना से जुड़े कार्यक्रमों और कार्यों को नहीं रोकेंगे।

9. किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान करने के बाद दिल्ली पुलिस ने 15 डिस्ट्रिक्ट की पुलिस को अलर्ट किया। दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली के बॉर्डर, नई दिल्ली के इलाकों में और लाल किले के आस पास भारी पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।

10. किसान संगठनों ने दावा कि भारत बंद के दौरान भी अस्पताल, एंबुलेंस समेत, दवा की दुकान अन्य मेडिकल से जुड़ी सारी सेवाएं खुली रहेंगी। साथ ही उन्होंने कहा छात्रों को परीक्षा या इंटरव्यू में जाना वाले लोगों को भी नहीं रोका जायेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button