हॉट टॉपिक्स

Best Viral videos of 2022: कच्चा बादाम से लेकर पाकिस्तानी गर्ल तक, इस साल इंटरनेट के सेंसेशन बनें ये लोग। देखिए मोस्ट वायरल विडियोज

Best Viral videos of 2022: देखे साल 2022 की वो वायरल वीडियोस जिन्होंने जीता सबका मन

Best Viral videos of 2022: आज के समय पर सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज के समय पर कुछ लोग इसका इस्तेमाल अपने विचार साझा करने के लिए करते है तो कुछ लोग मनोरंजन के लिए, अलग अलग तरह के लोग इसका इस्तेमाल अलग अलग तरीके से करते है। आज लोग सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वीडियो शेयर करते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। आज ये वायरल वीडियो घर से लेकर मेट्रो, बस-ट्रेन तक में लोगों के टाइमपास और मनोरंजन का एक साधन हैं।

आज हम आपको साल 2022 की कुछ ऐसी वीडियोस दिखाने वाले है जो इस साल सोशल मीडिया बहुत ज्यादा वायरल हुए और उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता। इन वायरल वीडियो ने कई लोगों को रातों रात स्टार बना दिया। जैसा की आप जानते है कि अभी साल 2022 खत्म होने को है ऐसे में हम आपको बताएंगे इस साल किन वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल बचाया और लोगों का दिल जीता। तो चलिए देखते है उन वीडियोस को।

कच्चा बादाम

साल 2022 में लोगो ने कच्चा बादाम पर खूब धूम मचाया और लोगों को अपना दीवाना बनाया। आपको बता दें इस गाने को पश्चिम बंगाल के मूंगफली बेचने भुबन बड्याकर ने गाया था पश्चिम बंगाल में रहने वाले भुबन पिछले 10 साल से मूंगफली बेच रहे है। वो हर सुबह अपनी साइकिल पर मूंगफली बेचने निकलते है। भुबन मूंगफली बेचने के दौरान लोगों को बुलाने के लिए कच्चा बादाम गाना गाते थे। लेकिन एक दिन किसी ने उनका गाना रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

पाकिस्तानी लड़की ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी  वीडियो भी खूब वायरल होती हैं। इस साल पाकिस्तान की एक लड़की के डांस की वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया। इस वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया है। यह वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का है जिसमें यह लड़की डांस कर रही है। इस वायरल वीडियो में डांस करने वाली लड़की का नाम आयशा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

पाकिस्तानी मोमिन साकिब

इस साल पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार मोमिन साकिब के कई वीडियो ने लोगों को खूब हसाया। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का विकेट गिरने के बाद मोमिन को एम्बुलेंस को खोजते हुए देखा गया। जिसके बाद वो रोते हुए कहने लगे कि क्या करें अब बाबर भी आउट हो गया, रिजवान भी गया। मेरे लिए एम्बुलेंस लेकर आओ।

Read more: Sushil Modi on same sex Marriage: समलैंगिक विवाह पर सुशील मोदी का विवादास्पद बयान, क्या कहता है इसपर देश का कानून

लड़की ने कराई अपनी मां की शादी

अभी हाल में सोशल मेदे पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे अपने पिता के निधन के बाद बेटी अपनी मां के लिए सोचती है और उसकी शादी करा देती है। वायरल इस वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम Deb Arti Ria Chakravarty है। इस लड़की ने अपनी मां की शादी के दौरान छोटी-छोटी क्लिप शूट कर पूरी वीडियो तैयार की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button