सेहत

Facial Exercises: अगर आप भी 40 की उम्र के बाद चाहते है निखरी त्वचा, तो फॉलो करें ये टिप्स

Facial Exercises: जाने फेशियल एक्सरसाइजेस के फायदों के बारे में


Facial Exercises: हमारा चेहरा ही हमारी पहली आइडेंटिटी होती है ये बात तो शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। आज के समय पर लोग अपने चेहरे को सुंदर बनाने और दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। अगर हम चेहरे के नयन नक्श की बात करें तो चेहरे पर सजे नयन नक्श पर हमारे कवियों और शायरों ने हजारों लाखों गीत और गज़लें लिखी हैं। ऐसे में अगर आपका चेहरा फैट के कारण लटका हुआ हो या चिन पर फैट जमा या फिर चेहरा हद से अधिक ही फूला-फूला होता है तो ऐसे में न तो ये हमें पसंद आता है और न ही देखने वाले को। अगर आपको अपने चेहरे को वेल टोंड रखना है तो ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे हमारे चेहरे का फैट कम हो सके। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ आसान एक्सरसाइजेस के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे आपके चेहरे का फैट घटेगा और आपका चेहरा अट्रैक्टिव दिखेगा। तो चलिए विस्तार से जानते है इन फेशियल एक्सरसाइजेस के बारे में।

चिन लिफ्ट: जिन लोगों की डबल चिन है उन्हें चिन लिफ्ट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आपको बता दें कि चिन लिफ्ट एक्सरसाइज करने से फेस की मसल्स की स्ट्रेचिंग होती है, इतना ही नहीं इसमें गर्दन और जॉ की मांसपेशियां भी शामिल होती है। चिन लिफ्ट एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आपको अपनी गर्दन पीछे की ओर झुकानी होगी उसके बाद आपको 10 सेकेंड तक ऐसे ही रहना होगा, उसके बाद आपको धीरे धीरे सामान्य अवस्था में लौट आना होगा। इसे रोज आपको दस दस सेकेंड के लिए 10 बार करना होगा।

Facial Exercise

फिश फेस: अगर आपके गाल बहुत मोटे है तो आपको फिश फेस एक्सरसाइज करनी चाहिए। फिश फेस एक्सरसाइज आपके गालों की मसल्स को टोन करने में मददगार होती है। इससे आपके गालों पर जमा फैट कम कर देता है और ये आपके गालों को आकर्षक बनाता है। फिश फेस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने गाल और होठों को अंदर की तरफ खींचता है उसके बाद आपको 5 सेकंड के लिए रुकना है ऐसा अगर आप रोज दिन में 10 बार करते हैं तो इससे आपको काफी ज्यादा फायदा मिलता है।

और पढ़ें: World Heart Day 2021: वर्ल्ड हार्ट डे पर जानें कोरोना काल के दौरान कैसे रखें अपने दिल का ख्याल

जॉ रिलीज: अगर आपको चीकबोन और आकर्षक जॉ लाइन चाहिए तो इसके लिए आपको रोज जॉ रिलीज एक्सरसाइज करनी चाहिए।  ये डबल चिन कम करने के साथ साथ आपके फेस पर आकर्षक जॉ लाइन और चीकबोन लेन में आपकी मदद करता है। इस जॉ रिलीज एक्सरसाइज को करते समय आप होंठों, जबड़े और गालों की मसल्स में खिंचाव महसूस करेंगे। आपको बता दें कि इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जबड़े को इस तरह से चलाना है, जैसे आप मुंह के अंदर कुछ रख कर चबा रहे हों, हालांकि ये करते हुए आपके होंठ बंद होने चाहिए। इतना ही नहीं ये करते हुए आपको गहरी सांस लेनी चाहिए।

Facial Exercise

लिप्स पुल: अगर आपके फेस पर बहुत ज्यादा एक्स्ट्रा फैट है तो आप लिप्स पुल एक्सरसाइज कर सकते हैं ये एक बहुत ही ज्यादा असरदार एक्सरसाइज है। अगर आप लिप्स पुल एक्सरसाइज को रोज करते हैं तो आपको खुद इसका असर जरूर दिखाई देगा। लिप्स पुल एक्सरसाइज को आप नियमित रूप से कर के हाई-चीकबोन्स और शानदार जॉ लाइन पा सकते हैं। इसे करने के लिए आपको अपने नीचे के होंठ को जितना संभव हो पाए ऊपर की तरफ उठना होगा और अपने निचले जॉ को बाहर निकालना होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button