लाइफस्टाइल

जाने ऑयल पुलिंग से ग्लोइंग त्वचा और चमकते दांत पाने का तरीका

जाने ऑयल पुलिंग के फायदे?


आज के समय पर अक्सर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।  महिलाएं ग्लोइंग और चमकती त्वचा के लिए पार्लर में जाकर हजारों रुपए खर्च करती है। लेकिन उसके बाद भी उनकी स्किन पर कोई ग्लो नजर नहीं आता है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा सीक्रेट बताने जा रहे है जिसे जान कर आप भी हैरान हो जाओगे। बता दें कि इस सीक्रेट को अनुष्का शर्मा भी फॉलो करती हैं। ग्लोइंग स्किन और चमकते दांतों के लिए अनुष्का शर्मा इससे फॉलो करती है ऑयल पुलिंग। बता दें कि अनुष्का शर्मा रोज सुबह उठकर ऑयल पुलिंग करती हैं। बता दें कि यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक तकनीक है, जो हमारी त्वचा, दांतों सहित कई और समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में ऑयल पुलिंग के फायदों के बारे में भी बताया है तो चलिए आज हम आपको ऑयल पुलिंग के फायदों के बारे में विस्तार से बताते है।

https://www.instagram.com/p/BPFsymqgSKg/?utm_source=ig_web_copy_link

जाने कैसे किया जाता है ऑयल पुलिंग

आपको बता दें कि ऑयल पुलिंग के लिए आपको रोज सुबह एक चम्‍मच तेल चाहिए होगा। आप चाहे तो इसके लिए तिल का तेल, सरसों का तेल या फिर  नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है। आपको करना क्या है आपको रोज सुबह सो कर उठते समय एक बड़ा चम्‍मच तेल का अपने मुंह के अंदर डालना होगा। उसके बाद आपको इससे निगलना नहीं होगा बल्कि आपको इससे अपने मुंह के घुमाते रहना होगा। आपको ये तब तक करना होगा जब तक आपके मुंह के अंदर मौजूद तेल पतला और दूध की तरह सफेद न हो जाए। उसके बाद आपको इससे थूक देना होगा। आपको रोज ये लगातार 20 से 25 मिनट तक करना होगा।

और पढ़ें:  जाने कैसे होते है सितंबर में पैदा होने वाले लोग, जाने उनकी खासियतों के बारे में

जाने ऑयल पुलिंग के फायदे

हानिकारक बैक्टीरिया: ये बात तो हम आपको पहले ही बता चुके है कि ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल हमारे देश में कई सालों से हो रहा है। ऑयल पुलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तिल का तेल, सरसों का तेल या फिर नारियल के तेल में पाए जाने वाले एंटिबैक्टीरियल गुण हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते है।  इन तेलों में पाएं जाने वाले गुण न सिर्फ हमारे मुंह के कीटाणुओं की सफाई करने में मदद करते है, बल्कि दांतों से प्लेग हटाने का काम भी करता है।

मुंह की दुर्गंध: ऑयल पुलिंग से मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों की समस्या और दांतों का पीलापन खत्‍म हो जाता है। बता दें कि ऑयल पुलिंग में इस्तेमाल होने वाला तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हमारे मुंह की समस्याओं को खत्म कर देते है।

मुंहासों से छुटकारा: आपको बता दें कि ऑयल पुलिंग से मुंहासों की समस्‍या भी कम हो जाती है। और साथ ही साथ हमारे चेहरे पर चमक आ जाती है। इसलिए कई लोग मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल करते है।

माइग्रेन: आपको बता दें कि ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। सिर्फ माइग्रेन की समस्या ही नहीं बल्कि ऑयल पुलिंग करने से आपको कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button