लाइफस्टाइल

जाने वास्तु के अनुसार घर पर एक्वेरियम रखना क्यों माना जाता है शुभ

घर पर एक्वेरियम रखने से घर में सुख और समृद्धि आती है


एक्वेरियम क्या होता है ये शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है एंक्‍वेरियम मछलियों को एक छोटा सा आशियाना होता है। एंक्‍वेरियम एक ऐसी चीज है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आपने देखा होगा कि लोग अपने ड्राईंगरूम या बेडरूम कहीं पर भी इन अठखेलियां करती हुई मछलियों को रखना पसंद करते हैं। मछलियों का ये छोटा सा आशियाना अपने आशियाना पर चार चाँद लगा देता है। वैसे तो ज्यादातर लोग एंक्‍वेरियम को अपने घर पर सजावट के लिए रखते है लेकिन क्या आपको पता है घर पर एंक्‍वेरियम रखने से आपके घर पर सुख-समृद्धि आती है तो चलिए आज हम आपको बताएंगे वास्तु के अनुसार घर पर एक्वेरियम रखना क्यों माना जाता है शुभ।

 एक्वेरियम

सकारात्मक ऊर्जा: आपको बता दे कि घर पर या ऑफिस में किसी भी जगह पर एक्वेरियम रखने से उस जगह पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर पर या ऑफिस में एक्वेरियम रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। क्योकि मछलिया ऐसी ऊर्जा को आने से रोकती है। इसलिए आपको घर में मछलियों का एक्वेरियम जरूर रखना चाहिए

और पढ़ें:  जाने आखिर क्यों की जाती है शिवलिंग की आधी परिक्रमा और क्यों नहीं लांघी जाती शिवलिंग की जलाधारी

मछलियो की मौत क्या संकेत देती है: अगर आपने अपने घर पर एक्वेरियम रखा है और किसी कारणवश वो मछलियां एक्वेरियम में ही मर जाती है तो इसका मतलब है कि आपके घर की कोई बहुत बड़ी दिक्कत खत्म होने वाली है। क्योकि मछलियां आपके घर पर आने वाली मुसीबत को खुद पर ले लेती है।

 एक्वेरियम

बुरी नजर: शायद आपको पता न हो कि मछलियों को अच्छे शगुन का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दे कि अगर आपके घर मछलियां है तो आपके घर को घर के बाहर से आने वाले लोगों की कभी नजर नहीं लग सकती है। इसलिए आपको अपने घर पर मछलियां जरूर रखनी चाहिए

जाने घर पर कहाँ रखना चाहिए एक्वेरियम

आपको बता दे कि वास्तु के अनुसार आपको अपने घर पर फिश एक्वेरियम को घर के बरामदे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि ये कोना ऐसा ऐसा होना चाहिए कि घर में आने वाले हर इंसान की नजर फिश एक्वेरियम पर पड़ सके। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि घर में मछलियों का होना आपको मानसिक शांति देता है। इससे घर पर भी शांति बनी रहती है।

 

Back to top button