सेहत

क्या आप जामुन के ऐसे अनोखे फायदों के बारे में जानते हैं..

दांत दर्द से भी देता है निजात


गर्मी के दिन आते ही हम सबके दिमाग में फलों के नाम पर सबसे पहले आम और जामुन ही आता है। यह दोनों ही ऐसे फल हैं जो गर्मी में मिलते हैं। यात्रा के दौरान भी आपने ट्रेन में कई बार देखा होगा कि जामुन बिक्री होने के लिए आते हैं। कई लोग इसे चाव से लेते हैं। काले रंग का यह छोटा फल जितना खाने में टेस्टी होता है उतना ही फायदेमंद भी है। अगर आप भी अभी तक जामुन को पसंद नहीं करते हैं तो आज ही खाना शुरु कर दें इसके कई फायदे हैं जो आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जामुन के कुछ फायदों के बारे में….

पथरी को गलाता है

कई लोगो को किडनी में स्टोन हो जाता है। जिसके कारण उन्हें असहनीय दर्द भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है जामुन इस स्टोन को गला सकता है। इसके लिए आपको रोज इसका जूस बनाकर पीना होगा। इसका  बनाना भी बहुत आसान है। छोटे साइज की पथरी गलाने के लिए 10 मिली जामुन के रस में 250मिग्रा सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पीएं। इससे आसानी से पेशाब के रास्ते पथरी बाहर निकल जाएगी।

पीलिया में मददगार’

पीलिया के दौरान अक्सर लोगों को खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे समय में अगर आप जामुन के 10-15 मिली रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीते है। तो पीलिया का असर तो कम होता ही है साथ ही बल्ड की कमी भी दूर हो जाती है।

डायबिटीज के मरीजों के फायदेमंद

डायिबिटीज के मरीजों को अक्सर कई तरह की परेशानी होती है। अगर आप इस परेशानी से राहत पाना चाहते हैं तो जामुन नहीं बल्कि जामुन के पेड़ की जड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके लिए आपको जामुन के 100ग्राम जड़ को साफ करके उसे 250 मिली पानी के साथ मिलाकर पीस लेना है। अब इसमें 20 ग्राम मिश्री डालकर सुबह-शाम खाने पीना होगा। इससे आपको शुगर में फायदा मिलेगा।

Read more: अनलॉक में न भूले कोरोना के इन बेसिक नियमों को

त्वचा और आंखे के लिए फायदेमंद

कोई फल खाने में भी स्वादिष्ट हो और साथ ही उससे खूबसूरती भी मिले तो सोने पे सुहागा जैसी बात हो जाती है। जामुन के पत्ते और छाल को पीसकर लगाने से त्वचा में कई तरह के फायदे मिलते हैं। जामुन का रस फेस पर लगाने से पिम्पल्स नहीं होते हैं। इतना ही नहीं यह जूस आंखों की बीमारी से भी निजात दिलाता है।

दांत दर्द से निजात

दांत की दर्द इतनी असहनीय होते हैं कि उस वक्त लोगों को लगता है कि कुछ भी मिल जाए जिससे वह दर्द से राहत पा सके। ऐसी  ही दर्द के लिए जामुन के पत्ते बहुत ही फायदेमंद हैं। इसके लिए आपको जामुन के पत्ते का राख बनाकर दांत और मसूड़े पर मसलना होगा। इससे मसूड़े भी मजबूत होते हैं। इतना ही नहीं जामुन के रस से कुल्ला करना से पाइरिया भी ठीक हो जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button