सेहत

Benefits of hot water: गर्म पानी कैसे है आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Benefits of hot water: गर्म पानी से होने वाले फायदों


Benefits of hot water: गर्म पानी पीने के वैसे तो हजारो फायदे होते है लेकिन आज हम बात करेंगे कि कब गर्म पानी पीना होगा आपके लिए होगा फायदे बंद, रोजाना गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पेट दर्द से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। हर दिन एक व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए

गर्म पानी पीने के फायदे :- गरम पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दी जुकाम से लेकर अस्थमा और साइनस तक के लिए गर्म पानी लाभकारी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट दर्द के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। कई लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कई लोग सिर्फ गर्म पानी पीना ही पसंद करते हैं। गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं कि गर्म पानी पीना कैसे और क्यों फायदेमंद होता है।

पेट दर्द से राहत दिलाता है :- ठंडे पानी पीने की तुलना में गर्म पानी हमारे पेट को कम stimu-let करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को डाइजेस्टिव एंजाइमों ऊपर कम प्रभाव डालता है। इसके अलावा यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल वॉल में कोशिकाओं का विस्तार करता है और ब्लड फ्लो को तेज करता है, यह प्रक्रिया जो नमी और पोषक तत्वों के अवशोषण को तेज करके पाचन में सुधार करती है। जब भी पेट दर्द महसूस हो तो जल्द से जल्द गर्म पानी पी लें। इससे आपको राहत मिलेगी।

सर दर्द को कम करता है:- गरम पानी सबसे अच्छी दवा है। यह सर दर्द और पेट दर्द को कम कर सकता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, साथ ही पेट में ऐठन को कम करता है।

बेहतर नींद प्रदान करता है:- एक कप गर्म पानी पीने से हमारे शरीर और नसों को आराम मिलता है जिसे नींद बेहतर होती है और रात को बीच – बीच में जागने से बचाता है। इस प्रकार हम अगले दिन अधिक ऊर्जावान भी रहते हैं।

आंतो  को साफ करता है :- गरम पानी हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। यह पाचन में सुधार कर सकता है। हालांकि ठंडा पानी हमारे पेट और आंतों को भोजन में तेल को शोषित करने के लिए कठिन होता है,  इसके परिणाम स्वरूप हमारी आंतों में फैट जमा हो जाता है, जिससे पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। इसलिए गरम पानी पीना अधिक फायदेमंद होता है।

सही तरीके से गर्म पानी कैसे पिए?

1. रोजाना सुबह उठने के बाद :- यह आपकी आंतो को राहत दिलाने में मदद करता है, और शरीर के टॉक्सिंस को फ्लश आउट कर देता है।

2.  नहाने के बाद भी गरम पानी :- नहाने के बाद गर्म पानी पीने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

3. रोजाना एक से डेढ़ लीटर पानी पिए :- कम पानी पीने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम एक से डेढ़ लीटर तक पानी जरूर पीना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button