सेहत

Benefits of Garlic in Winters : गर्म पानी के साथ लहसुन का करें सेवन, कब्ज से लेकर डायबिटीज तक हो जाएंगे छू मंतर

Benefits of Garlic in Winters : गर्म पानी के साथ लहसुन के सेवन से होते हैं अनेक फायदे, दिल के लिए है रामबाण


Highlights –

  • लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्रतिदिन घर के खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे अगर गर्म पानी के साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदा पहुंचाता है।

Benefits of Garlic in Winters : लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्रतिदिन घर के खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। लहसुन को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

लहसुन के अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने का कार्य करते हैं।लहसुन का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है। इसे अगर गर्म पानी के साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदा पहुंचाता है।

इससे जुड़े कुछ दिलचस्प फायदों के बारे में आपको हम बताएंगे कि कैसे गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से बेहतरीन फायदा मिल सकता है।

Read More- लहसुन का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

कब्ज की समस्या से पाएं निजात

कब्ज की समस्या से यदि आप परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन को चबाकर खाएं।

यह पाचन क्रिया को तेजी से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है और आपकी कब्ज की समस्या से भी काफी हद तक आपको राहत दिलाने के काम आ सकता है।

शरीर में शक्ति बढ़ाने में करता है मदद

शरीर में शक्ति बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन गर्म पानी के साथ किया जा सकता है। गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने के कारण बॉडी डिटॉक्सिफाई होगी और ऐसे हार्मोन को बनाने में भी मदद करेगा जो शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं।

दिल रहेगा स्वस्थ

लहसुन में कार्डियो प्रोटेक्टिव एक्टिविटी पाई जाती है। इसलिए कच्चे लहसुन का सेवन करने से आप दिल की जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे।

इसके अलावा गर्म पानी के साथ अगर लहसुन का सेवन करते हैं तो यह ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करके हृदय रोग के खतरे को भी कई गुना तक कम कर सकता है।

बैक्टीरिया से करता है शरीर की रक्षा

बारिश के दिनों में गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि गर्म पानी पीने के कारण आपके शरीर को कई बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।

इसके साथ-साथ लहसुन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल एंटी वायरल एक्टिविटी बारिश के दिनों में होने वाले फंगल संक्रमण, फ्लू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से भी आपके शरीर को बचाए रखेंगे।

डायबिटीज के लिए है रामबाण

डायबिटीज के कारण व्यक्ति को अन्य कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है क्योंकि डायबिटीज से पीड़ित होने के बाद किसी भी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ शरीर के मुकाबले काफी कमजोर हो जाती है।

जबकि लहसुन में मौजूद एंटी डायबेटिक गुण डायबिटीज के कारण होने वाले जोखिम से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button