सेहत

कॉफ़ी पीने के फ़ायदे

जानिए कैसे कॉफ़ी पीना हो सकता है आपके लिए लाभदायी


वैसे तो हम यह बात कई बार सुनते है की कॉफ़ी का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, इसकी लत लग जाती है और भी ऐसी कई बातें हम कॉफ़ी के सम्बंध में आसानी से सुन सकते हैं। परंतु आज हम आपको यह बताएँगे की कैसे कॉफ़ी पीना आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है। अन्य शब्दों में यह लेख उन लोगों के लिए है जो कॉफ़ी को अपनी आदतों में शामिल करे रखना चाहते हैं। तो उन लोगों के लिए यह आवश्यक है की वे इसके सकारात्मक पहलुओं से भी परिचित हों। साथ ही उनको भी कॉफ़ी पीने के फ़ायदे के बारे में पता हो।

देखा जाए तो कॉफ़ी हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है। इसमें ऐंटीआक्सिडंट और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं। यह देखा गया है कि कॉफ़ी पीने वाले लोगों में कई गम्भीर बीमारियों की सम्भावना कम होती है। परंतु अति हर वस्तु की बुरी होती है। यदि इसे हिसाब से पिया जाए तो यह हमारे लिए फ़ायदेमन्द होगी तो आइए जानते है कॉफ़ी के सकारात्मक पहलू।

कॉफ़ी पीने के फ़ायदे
कॉफ़ी पीने के फ़ायदे

यहाँ पढ़ें : नहाने के लिए गरम पानी या ठंडा पानी ?

कॉफ़ी पीने के फ़ायदे:-

  1. यह आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ाकर आपको फुरतिला बनाने में सहायक हो सकती है। यह देखा गया है की जो लोग कॉफ़ी पीते है वे कॉफ़ी ना पीने वाले लोगों से अधिक फ़ुर्तीले होते हैं और उन्हें थकान भी कम महसूस होती है। यह सब इसमें मोजूद पदार्थ कैफ़ीन के कारण होता है। इससे स्मरण शक्ति, मनोदशा में सुधार आता है।
  2. कॉफ़ी शरीर से अत्यधिक फ़ैट को ख़त्म करने में सहायक हो सकती है। कैफ़ीन सभी वज़न कम करने वाले परिशिष्ट पदार्थों(supplement) मे पाया जाता है। यह एक प्रकृतिक पदार्थ है जो वज़न कम करने में अत्यंत लाभकारी होता है। कैफ़ीन से मेटबालिक रेट बढ़ता है जिसकी सहायता से वज़न कम करा जाता है।
  3. यह आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाती है। आप जिम जाने से यदि आधा घंटे पहले कॉफ़ी का स्ट्रोंग कप पीते है तो यह आपके वर्काउट को और बेहतर बना देगी। यह देखा गया है कि कॉफ़ी शारीरिक क्षमता को 11-12% तक बढ़ा देती है।
  4. कॉफ़ी केवल स्वाद बनाने का पेय पदार्थ नही है यह अपने आप में पोषक तत्वों की खान भी है। एक कप कॉफ़ी में 11% रायबोफ़्लेविन, 6% विटामिन B5, 3% मैंगनीज़ और पोटैशियम, और 2% मैग्नीज़ीयम और नाययसिन होता है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं।
  5. कॉफ़ी आपको तनाव से भी मुक्त कर सकती है। तनाव एक गम्भीर मानसिक समस्या है जो आपके जीवनकाल को भी कम कर सकती है। यह आपको विषाद में जाने से रोकती है। जो लोग कॉफ़ी पीते हैं उनकी डिप्रेशन में जाने की सम्भावना 20% तक कम हो जाती है। एक अनुसंधान नई तो यह भी देखा गया की कॉफ़ी पीने वाले लोगों में आत्महत्या करने की सम्भावना 53% तो कम होती है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button