सामाजिक

जानिए आपके जन्म दिन के हिसाब से, कैसा है आपका व्यव्हार ?

जाने अपने व्यव्हार से जुडी कुछ रोचक बातें


रविवार-

इस दिन जो लोग जन्म लेते है उस व्यक्ति का प्रभाव उज्ज्वल होता है, वो हर किसी को बहुत ही जल्दी अपना बना लेते है। अपने सामने वाले लोगों पर ये बहुत जल्दी अपना हक जमा लेते हैं। इनकी पूरी ज़िन्दगी सूर्य की तरह चमकता रहता है।

सोमवार-

सोमवार के दिन जन्मे लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। इनके उपर चन्द्र का प्रभाव होता है जिसकी वजह से इनके मस्तिष्क पर एक अलग ही चमक होती है। ऐसे व्यक्ति साहसी, बुद्धिमान और काफी महत्वाकांक्षी भी होते हैं। ये लोग जल्दी हार नहीं मानते और हर हाल में खुद को ढाल लेते हैं। ये बहुत ही निर्भय किस्म के होते हैं और ये जो भी करते हैं बहुत ही सोच-समझकर कर करते हैं।

angry women
angry women

मंगलवार

मंगलवार हनुमान जी का दिन होता है, इस दिन जन्मे लोग बहुत बहादुर होते है। ये दिल के बहुत साफ़ होते हैं। इनकी ज्यादा किसी से नहीं बनती है। इस दिन जन्मे लोग बहुत दयावान होते हैं और हर किसी की मदद को हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हे कभी भी धन की कमी नहीं रहती। अपने हर एक काम को काफी सोच-समझकर करते हैं। ये काफी जिद्दी और गुस्सैल होते हैं, और हर चीज़ में सिर्फ अपनी मनमानी करते है। इस दिन जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय व्यतीत होता है।

बुधवार

इस दिन के जन्मे जातक पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे लोग कला और व्यापर में निपुण होते हैं। इनके वाणी में मिठास और चेहरे पर आकर्षक बना रहता है, लेकिन कुंडली में बुध की स्थिति ख़राब हुई तो जातक अपने गलत साबित होने के साथ-साथ निष्फल होकर रह जाता है।

गुरुवार

जिन जातकों का जन्म गुरुवार को होता है, वो हमेशा गंभीर रूप से सोचने-समझने वाले होते है। ये काफी साहसी और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी प्रकार की मुश्किल सामना आसानी से कर लेते हैं। इन्हे हर कोई बहुत जल्द पसंद करने लगता है इनका स्वाभाव मिलनसार होता है। इनके चेहरे पर एक विशेष आकर्षण होता है। ये सब के हितैषी होते हैं। गुरुवार को जन्मे लोगों को लिवर, शारीरिक कमजोरी, ह्रदय रोग और मोटापा जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इस दिन जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होता है। इन्हे बहुत सुंदर और भरोसेमदं जीवनसाथी मिलता है।

शुक्रवार

money with women

इस दिन पे जन्मे जातक कला-प्रेमी और चालक इन्सान होता है। इन्हे अपने जीवन में हर भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। ये बेहद सहनशील और भावुक भी होते हैं। इनके अन्दर एक ऐसा हुनर होता है, जिससे ये सामने वाले इन्सान को पढ़ सकते हैं। इस दिन जन्मे लोगों को शुगर, आँखों से संबंधित, पीलिया, गले का रोग और बुखार जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कुछ आदतों की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में कभी थोड़ा बहुत परेशानियां आ सकती हैं, पर आप उसे जल्द ही हल भी कर देते हैं।

शनिवार

शनिवार के दिन जन्मे लोग अपने कार्य के प्रति सचेत और उसको समय से पूरा करने वाले होते हैं। शनिवार को जन्मे जातकों को अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है, अंत में इन्हे सफलता जरूर मिलती है। इनके दोस्त बहुत काम होते है पर जितने होते है उनके लिए ये कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अपने प्यार के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं। इन्हे ऊंचे घर संबंध रखने वाला जीवन साथी मिलता है। इस दिन जन्मे लोगों को गठिया रोग, पथरी, शारीरिक कमजोरी आदि समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। अपने किसी भी काम को समय से पूरा करना ही इनका मुख्य उधेश्य होता है। इस दिन पर जन्म लेने वाले लोग न्यायप्रिये होते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button