मनोरंजन

ब्यूटी टिप्स जो आप भी सीख सकते है पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल से

शहनाज गिल से आप भी ले सकते है उनके ये ब्यूटी टिप्स


पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज गिल को भला कौन नहीं जानता। शहनाज गिल ने बिग बॉस में बिताए समय में सभी लोगों को काफी ज्यादा एंटरटेन किया और लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। इसी दौरान उन्होंने लाखों की फैन फॉलोइंग भी बनाई। शहनाज गिल को पहले सिर्फ पंजाब और उसके आस पास के ही लोग जानते थे लेकिन रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद से वो ना सिर्फ हमारे देश में बल्कि दूसरे देशों में भी पॉपुलर हो गईं। इस दौरान शहनाज गिल ने अपनी बिंदाज अंदाज़, मासूमियत और क्यूटनेस से सभी लोगों के दिल जीतें। लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से शहनाज गिल में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले थे अब वो पूरी तरह से एक फैशनीस्टा में तब्दील हो चुकी हैं। आज के समय पर शहनाज गिल ना सिर्फ स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है बल्कि शहनाज अपने मेकअप और हेयर के साथ भी काफी कूल एक्सपेरिमेंट्स करती रहती है। शहनाज गिल अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने काम और सेलेब्रिटी लाइफ की झलक शेयर करती रहती है। इनके इन्ही लुक्स से हम कुछ ब्यूटी टिप्स ले सकते है तो चलिए जानते है शहनाज गिल के उन लुक्स के बारे में जिनसे आप अपने लिए ब्यूटी टिप्स ले सकते है।

बीची वेव्ज़: आपको बता दे कि शहनाज गिल को अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत ज्यादा पसंद है। वो बहुत क्वर्की तो कुछ ट्राय नहीं करती है। लेकिन शहनाज के बालों में कलर तो लगभग हमेशा ही होता है। आपको बता दे कि आमतौर पर अपने बालों को स्ट्रेट रखने वाली शहनाज यहां अपने बालों को बीची वेव्ज़ में स्टाइल किया है। जो उनके लुक को और भी ज्यादा खास बनाता है। उनके सॉफ्ट बीची वेव्ज़ इनके सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। आप चाहो तो उनके इस लुक को टॉय कर सकते है।

https://www.instagram.com/p/CQYC8EMsDXO/?utm_source=ig_web_copy_link

और पढ़ें: जाने उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में जो तीनों खान एक्टर के साथ कर चुकी है काम

आईशैडो: मेकअप के साथ शहनाज गिल को  एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है उनका ये एक्सपेरिमेंट करना ल गों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। खास तौर पर लोगों को उनका फंकी लुक्स ट्राय करना
बहुत ज्यादा पसंद है। जैसे उनका ये आईशैडो वाला लुक। जो उनके ब्राइट यलो टी-शर्ट के साथ और ज़्यादा पॉप और कूल लग रहा है। आप चाहे तो इससे टॉय कर सकते है। आप शहनाज के इस मेकअप लुक को अपनी ऑनलाइन मीटिंग के लिए टॉय कर सकते है। या फिर अगर आपका सेल्फीज़ लेने का मूड है तो भी  आप इससे टॉय कर सकते है।

https://www.instagram.com/p/CKdWg_JMJH6/?utm_source=ig_web_copy_link

मैट लिप्स: इस फोटो में आप देख सकते है कि शहनाज  यलो ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उसके बरगंडी बालों में लूज़ कर्ल्स और साथ में न्यूड  पिंक मैट लिपस्टिक इन्हे एक फ्लर्टी और क्यूट लुक दे  रहा है। मैट लिपस्टिक्स बेहद फस फ्री होती हैं। इस लिपस्टिक की सबसे अच्छी खासियत है इनका नॉन-ट्रांसफरेबल टेक्सचर। इस लिपस्टिक की इसी खासियत के कारण इससे मास्क के नीचे लगाने के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button