मनोरंजन

यूपी में हुई बाजीराव मस्तानी टैक्स फ्री !

सफलता के पायदान चूमने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। जी हां, सैफई महोत्सव के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म बाजीराव मस्तानी को यूपी में टैक्स फ्री घोषित कर दिया।

कल रात ही अखिलेश यादव ने बाजीराव मस्तानी देखी, जिसे देखकर वह काफी प्रभावित हुए। बता दें, सैफई महोत्सव में अखिलेश ने रणवीर सिंह से भी मुलाकात की थी।

बाजीराव मस्तानी में मस्तानी को बुंदेलखंड की निवासी दिखाया गया है।

bajirao-mastani-1

गैरतलब है कि, 18 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के साथ संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई थी, जिसे दिलवाले से ज्यादा अच्छा रिस्पॉंस मिला है। बता दें, हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बाजीराव मस्तानी ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल किये।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button