ऑटो वर्ल्ड

ऑटो एक्स्पो 2016 में लॉन्च होंगी 80 नई गाड़ियां !

इस साल दिल्ली ऑटो एक्स्पो फरवरी में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला है। ऑटो एक्सपो की तैयारियां काफी जोरो-शोरों से अपने चलन पर है। यह कार्यक्रम 5 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा। आयोजकों के अनुसार इस बार दर्शकों को ऑटो एक्सपो में शानदार आयोजन देखने को मिलेगा।

जी हां, करीबन 80 नई गाड़ियां इस साल लॉन्च होंगी, जिनमें 20 वाहन ग्लोबल लॉन्च होंगे। यही नहीं बल्कि 20 देशों की 1500 कंपनियां इस ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेंगी। खबरों के मुताबिक इनमें 900 भारतीय कंपनियाँ होंगी और 600 अंतराष्ट्रीय कंपनियाँ होंगी।

auto-expo-2016

यह तो हुई जानी-मानी कंपनियों की बात वहीं इनके साथ-साथ 50 नई कंपनियां इस कार्यक्रम का पात्र बनेंगी।

ऑटो एक्स्पो के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है, अगले हफ्ते इसके लिए एक मोबाइल एप्प भी लॉन्च किया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button